November 20, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देवाल-खेता मोटर मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, फैजी की मौत

देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के देवाल-खेता मोटर मार्ग पर गुरूवार की देर रात हुई कार दुर्घटना में एक फैजी की मौत हो गई है। एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस ने संयुक्त अभियान चला कर शव को कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार को पिंडर नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया है।

गुरुवार देर रात देवाल विकास खंड के फैटी रैन गांव निवासी 14 गढ़वाल राइफल में कार्यरत 33 वर्षीय फौजी प्रमोद सिंह पुत्र महिपाल सिंह अपनी हुंडई कार संख्या यूके 07 एफएफ 0499 से रैन से फैटी अपने घर के लिए निकला ही था, कि रैन से आगे पांच सौ मीटर की दूरी सिमरापाखा पर अचानक कार अनियंत्रित होकर पिंडर नदी में गिर गई।

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रविन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि रात्रि को वाहन गिरने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ नदी किनारे ढूंढ खोज शुरू की लेकिन रात्रि को कुछ पता नहीं चल पाया। पिडर नदी मटमैली होने कार का कुछ पता नहीं लग रहा था। उसके बाद शुक्रवार को फिर से एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर सर्च आपरेशन चलाया। जिसके बाद अपराह्न बाद पिंडर नदी में समायी कार से फौजी के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस चौकी प्रभारी विनोद रावत ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, रिपोर्ट आने बाद ही जांच की जाएगी।

फैजी की पत्नी व मां का रो-रोकर बुराहाल

दस दिन पहले आर्मी से छुट्टी पर घर आए प्रमोद का कार दुर्घटना में हुई मौत से फैजी के घर में मातम छाया हुआ है। 29 वर्षिय पत्नी ज्योति देवी और 53 वर्षीय माता सरस्वती देवी का रो-रोकर बुराहाल है। पत्नी और मां बार-बार प्रमोद को याद कर बेहोश हो रही है। फौजी अपने पीछे एक ढेड़ वर्ष के एकलौते पुत्र प्रियांशु को भी छोड़ गया है। प्रमोद सिंह 14 गढ़वाल राइफल में कार्यरत हैं। दस साल की सेवा कर चुका है। इस हादसे से पूरा परिवार बेहाल है। चार साल पहले प्रमोद ने हुंडई कार खरीदी थी जब भी वह छुट्टी घर आता था इस कार को चलाता था।

You may have missed

Share