
जिला अधिकारी सोनिका सिंह द्वारा मसूरी की सड़कों का निरीक्षण किया गया सडको देखकर जिलाधिकारी भी दंग रह गई। उन्होंने कहा कि मसूरी की सडको की इतनी दुर्दशा हो गई है और अधिकारी मौन हैं।जिलाधिकारी ने कचहरी परिसर में आयोजित बैठक में ही अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि 24 घंटे के अंदर यदि काम शुरु नहीं किया जाता है तो इनके खिलाफ fir दर्ज की जाये।जिलाधिकारी द्वारा आज मसूरी की माल रोड सहित मोतीलाल नेहरु मार्ग का भी निरीक्षण किया गया वहा पर भी सड़को की स्तिथि दयनीय देखकर जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया और उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई पत्रकारों से बातचीत में जिलाधिकारी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग और एन एच के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कार्य की गुणवत्ता सहित माल रोड और मसूरी की अन्य सड़कों को दुरुस्त किया जाए।उन्होंने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि शहर के जितने भी नाले चोक हैं उनको प्राथमिकता से खुलवाया जाए। साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि 3 दिन के भीतर कार्य मैं तेजी आनी चाहिए अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उप जिला अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि पेयजल निगम के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की जाए और संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।शहर की समस्याओं को लेकर सभासद गीता कुमाई ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने मांग की कि शहर की सड़कें जब बनाई जाए तो उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए साथ ही संबंधित विभागों को दिशा निर्देशित किया जाएगी आपसी तालमेल के बाद ही काम शुरू किया जाये

More Stories
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षता में देहरादून पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, जनसुनवाई में 25 से अधिक मामले प्राप्त, अधिकांश घरेलू हिंसा से संबंधित; पुलिस एवं संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश* *महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने तथा उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने का किया आह्वान*
बदरीनाथ से देहरादून आ रहा ट्रांस भारत एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दुर्घटना मे चालक सहित 6 यात्रियों क़ी मौत, चेतावनी के बाद भी जबरदस्ती भारी थी हेलीकाप्टर ने उड़ान,
टिहरी मे देर रात खाई में गिरी कार, थत्यूड़ पुलिस ने बारिश एवं विषम परिस्थितियों में चलाया त्वरित रेस्क्यू अभियान,. सड़क से करीब 40 मीटर नीचे खाई में गिरे वाहन से दो व्यक्तियों को पुलिस टीम ने सकुशल बाहर निकाला,108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल,डॉक्टरों के अनुसार घायलों क़ी स्थिति है सामान्य।