थराली (चमोली)। नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत प्रति विद्रोहिता एवं जंगल युद्ध कला पद्धति स्कूल, सशस्त्र सीमा बल ग्वालदम की ओर से उप महानिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में एसएसबी परिसर से ग्वालदम बाजार और कुनिला गांव तक नशा मुक्त भारत रैली का आयोजन किया गया। रेली उद्देश्य युवाओं, महिलाओं और समुदाय के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से जनता तक पहुचाना तथा मादक द्रव्यों के सेवन के मुद्दे पर जागरूकता फैलाना है। इस अवसर पर उप महानिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा कहा कि नशा मुक्त भारत एक राष्ट्रीय पहल है, जिसे समाज के सभी लोगों की भागीदारी से सफल बनाया जा सकता है, क्योंकि नशा एक ऐसी बुराई है जो हमारे समूल जीवन को नष्ट कर देती है, नशे से बचने के लिए युवाओं को सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलों और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ना होगा। इस रैली में सशस्त्र सीमा बल ग्वालदम से उप कमांडेंट आमोद, उप कमांडेंट के के पाठक, सहायक कमाडेंट जसवीर सिंह तोमर आदि मौजूद थे।

More Stories
देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर, देहरादून मास्टर प्लान-2041 के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों के साथ 3 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से लाखों रू0 मूल्य की अवैध स्मैक तथा गांजा हुआ बरामद
युवक को बंधक बनाकर मारपीट कर अमानवीय व्यवहार करने वाला नामजद अभियुक्त आया पुलिस की गिरफ्त में अन्य आरोपियों की तलाश जारी