पोखरी (चमोली)। मानसून सत्र को देखते हुए चमोली जिले के पोखरी तहसील प्रशासन ने शनिवार को विभिन्न विभागों के साथ मिल कर आपदा से निपटने के लिए मॉक अभ्यास किया।
तहसीलदार सुधा डोबाल के नेतृत्व में किये गये इस मॉक अभ्यास में उन्होंने कहा मॉकड्रिल के आयोजन का उद्देश्य भूस्खलन, बाढ़, बादल फटने से आई आपदा के दौरान निर्धारित तैयारियों को जांचना तथा विभिन्न राहत और बचाव कार्यों का अभ्यास करना था। मॉक ड्रिल के दौरान राहत, बचाव एवं पुनर्वास कार्यों के प्रति विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय भी स्थापित होता है। भविष्य में इस तरह की कोई भी आपदा घटित होती है तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को देना सुनिश्चित किया जाए।
मॉकड्रिल के दौरान विभिन्न विभागों के पास उपलब्ध मशीनों व उपकरणों की जांच भी की गई जिससे इस तरह की आपदा के दौरान इस्तेमाल किया जा सकें। इस मॉक अभ्यास में राजस्व विभाग, लोकनिर्माण विभाग, वन विभाग, ग्राम्य विकास, खाद्य पूर्ति, पुलिस, विद्युत, पशुपालन विभाग सहित तमाम विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी पन्नालाल, वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी, एडीओ पंचायत संजय कुमार शान्डिल्य, अधिशासी अधिकारी रोशन पुंडीर, समाज कल्याण अधिकारी देवेंद्र पंवार, विद्युत से अवर अभियंता धीरेन्द्र भंडारी, खाद्य पूर्ति निरीक्षक जयकृत बिष्ट, राजस्व विभाग से मनोज बर्त्वाल, विजय कुमार, लोकनिर्माण विभाग से अवर अभियंता कुलदीप रावत, उद्यान अधिकारी मनोज पुंडीर, पशुपालन फार्मासिस्ट आशीष रावत आदि मौजूद थे।

More Stories
आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत दून पुलिस द्वारा हेलमेट के प्रयोग एवं यातायात के नियमों का पालन किए जाने के संबंध में चलाया गया जागरुकता अभियान
जनपद टिहरी, गूलर के समीप 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 25 घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल, 9 व्यक्तियों की मृत्यु
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया लोकपर्व इगास, मुख्यमंत्री धामी ने भैलो खेलकर निभाई लोक परंपरा