दूसरे दिन भाजपा प्रत्याशी ने भी खरीदा नामांकन पत्र
गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ विधान सभा के लिए हो रहे उपचुनाव में नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार को दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए।
एआरओ बदरीनाथ विधान सभा उप चुनाव राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भाजपा के प्रत्याशी राजेन्द्र भण्डारी और निर्दलीय उम्मीदवार नवल खाली ने नामांकन पत्र लिए। अब तक कुल पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिए। पहले दिन सैनिक समाज पार्टी के उम्मीदवार हिम्मत सिंह नेगी, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दिलवर सिंह फर्स्वाण और निर्दलीय उम्मीदवार सुनील हटवाल शामिल है। पहले दो दिनों में किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र जमा नहीं किया है। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार, 14 जून से शुरू हो गई है। नामांकन का समय सुबह 11बजे से सायं तीन बजे तक रखा गया है।

More Stories
देहरादून में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन, सार्वजनिक परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन एवं सतत विकास पर हो रहा वैश्विक अनुभवों का आदान-प्रदान
मुख्यमंत्री ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात, 23 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास क्षेत्र के विकास के लिए की आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं
मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर दी लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं, इगास उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और सामाजिक समरसता का प्रतीक–मुख्यमंत्री