
सुभाष कश्यप (राष्ट्रीय दिया समाचार ) सहारनपुर
उत्तरप्रदेश मे नशेबके खिलाफ चल रहे आपरेशन सवेरा के तहत सहारनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है सहारनपुर क़ी मण्डी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर नशा तस्कर मोहीन को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से अवैध चरस बरामद क़ी है पकड़ा गया आरोपी मोहल्ला आतिशबाजान चौक का रहने वाला है। पुलिस ने उसे राज़ो का कब्रिस्तान तालाब के सामने से पकड़ा। उसके कब्ज़े से 130 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है। पुलिस अब उसके आगे और पीछे के लिंक की जांच कर रही है इसके साथ है दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने दबिश के दौरान दो एनबीडब्ल्यू वारण्टी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें तालिब निवासी जैन कॉलोनी खाताखेड़ी और कुर्बान निवासी खजूरतला शामिल हैं। दोनों को उनके ठिकानों से पकड़कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल के लिए रवाना कर दिया गया है.!

More Stories
आम आदमी पार्टी की ओर से उत्तरकाशी के पवाणी गांव के अग्निकांड पीड़ितों के लिए देहरादून से राहत सामग्री रवाना
राष्ट्रीय होम्योपैथिक सम्मेलन ‘होमकॉन–2026’ का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किया उद्घाटन
धामी कैबिनेट में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर