
सुभाष कश्यप (राष्ट्रीय दिया समाचार ) सहारनपुर
उत्तरप्रदेश क़ी सहारनपुर पुलिस ने “ऑपरेशन सवेरा “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर”के तहत थाना मण्डी, सहारनपुर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाली 01 नशा तस्कर महिला अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे/निशादेही पर 265 ग्राम अवैध स्मैक (जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 53 लाख रुपये) व 1,45,600/- रुपये नकद बरामद किये है आपको बता दे क़ी पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी/बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है ।
इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम नगर के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक मण्डी वीरेन्द्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 26.11.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना मण्डी पुलिस द्वारा चेकिंग व गश्त के दौरान 01 नशा तस्कर महिला अभियुक्ता असमा उर्फ कल्लो पत्नी रियासत अली निवासी साबरी का बाग गली न0-02 थाना मण्डी सहारनपुर को राजो का कब्रिस्तान तालाब के सामने से गिरफ्तार किया गया । कब्जे/ निशानदेही पर 265 ग्राम अवैध स्मैक (जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 53 लाख रूपये) व 1,45,600/- रुपये नकद बरामद हुए । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना मण्डी पर मु0अ0सं0 576/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के पंजीकृत किया गया । अभियुक्ता द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD लिंको की जाँच की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्ता के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल के लिए रवाना कर दिया है
*गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पताः-*
1. असमा उर्फ कल्लो पत्नी रियासत अली निवासी साबरी का बाग गली न0 02 थाना मण्डी सहारनपुर
*बरामदगी का विवरण-*
265 ग्राम अवैध स्मैक(कुल कीमत 53 लाख रुपये)
1,45,600/- रूपये नकद
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा थाना मण्डी जनपद सहारनपुर
2. उ0नि0 प्रतापदत्त शर्मा थाना मण्डी जनपद सहारनपुर
3. उ0नि0 अय्यूब अली थाना मण्डी जनपद सहारनपुर
4. है0का0 672 प्रदीप कुमार थाना मण्डी जनपद सहारनपुर
5. है0का0 1135 संजय कुमार थाना मण्डी जनपद सहारनपुर
6. म0है0का0 938 पूजा निश्चल थाना मण्डी जनपद सहारनपुर
7. म0का0 1270 निशा थाना मण्डी जनपद सहारनपुर

More Stories
आम आदमी पार्टी की ओर से उत्तरकाशी के पवाणी गांव के अग्निकांड पीड़ितों के लिए देहरादून से राहत सामग्री रवाना
राष्ट्रीय होम्योपैथिक सम्मेलन ‘होमकॉन–2026’ का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किया उद्घाटन
धामी कैबिनेट में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर