November 28, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

राष्ट्रीय होम्योपैथिक सम्मेलन ‘होमकॉन–2026’ का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किया उद्घाटन

 

देहरादून

देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित हिमालयन कल्चरल सेंटर में आज दो दिवसीय राष्ट्रीय होम्योपैथिक सम्मेलन ‘होमकॉन–2026’ (HOMCON 2026) का भव्य शुभारंभ हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन द्वारा किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक तथा माननीय मुख्यमंत्री के रणनीतिक सलाहकार मनु गौर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

हैनिमेन एजुकेशनल एंड डेवलपमेंट सोसाइटी, उत्तराखंड द्वारा इंडियन सोसाइटी ऑफ होम्योपैथी के एसोसिएशन में आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में होम्योपैथिक चिकित्सक, वरिष्ठ विशेषज्ञ, शोधकर्ता, प्राध्यापक, इंटर्न एवं मेडिकल विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति में नवीनतम शोध, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, क्लिनिकल अनुभवों एवं उपचार की आधुनिक संभावनाओं पर विचार-विमर्श करना तथा चिकित्सकों और युवा विद्यार्थियों को ज्ञान एवं अनुभव के आदान-प्रदान के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।

दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान देश के प्रतिष्ठित वक्ताओं एवं विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न वैज्ञानिक सत्रों में अपने शोधपत्र, क्लिनिकल अनुभव और विशेषज्ञ व्याख्यान प्रस्तुत किए जाएंगे।

आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि HOMCON 2026 होम्योपैथी के वैज्ञानिक विकास, शैक्षणिक उन्नयन और राष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सकों के आपसी संवाद को नई दिशा प्रदान करेगा।

डॉ. शैलेंद्र कौशिक
आयोजन अध्यक्ष – HOMCON 2026
हैनिमेन एजुकेशनल एंड डेवलपमेंट सोसाइटी, उत्तराखंड

Share