November 28, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

साइबर टीम ने कुर्ती का विज्ञापन डालकर 13 लाख रुपयों क़ी धोखाधड़ी करने वाले गुलशन को राजस्थान से किया गिरफ्तार, भोली भाली महिला से कुर्ती के नाम पर हड़प लिए थे करीब 13 लाख रूपये, टिहरी पुलिस और साइबर टीम आरोपी को जयपुर से घसीट कर ले आई टिहरी गढ़वाल.!

 

🔹 जनपद टिहरी गढ़वाल के थाना चम्बा क्षेत्रांतर्गत निवासी वादिनी उषा देवी द्वारा दिनांक 03.10.2026 को थाना चम्बा में एक लिखित तहरीर दी गई थी। वादिनी द्वारा बताया गया कि अज्ञात साइबर ठगों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर उनके साथ कुल 13 लाख रुपये की ठगी की है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चम्बा पर मु0अ0सं0 38/2026, धारा 318(4) बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*साइबर ठगी का तरीका:-*

 

🔸 प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल द्वारा विवेचना साइबर पुलिस को हस्तांतरित करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं ठगी की घटना का शीघ्र अनावरण करने हेतु साइबर सेल टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

🔸 विवेचना के दौरान साइबर पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, डिजिटल लेन-देन एवं तकनीकी तथ्यों का गहन विश्लेषण किया गया। जांच में प्रकाश में आया कि अभियुक्त द्वारा फेसबुक पर कुर्ती का विज्ञापन डालकर वादिनी को ऑनलाइन खरीदारी के लिए आकर्षित किया गया। इसके पश्चात कुर्ती उपलब्ध कराने के नाम पर व्हाट्सएप्प नंबरों के माध्यम से धोखाधड़ी कर दी गई धनराशि रिफंड करने का झांसा दिया गया। इसी बहाने अभियुक्त द्वारा धोखाधड़ी करते हुए वादिनी से कुल 13 लाख रुपये हड़प लिए गए।

 

*टिहरी पुलिस की कार्रवाई:-*

 

🔹 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशों के क्रम में साइबर पुलिस टीम द्वारा लगातार तकनीकी साक्ष्य संकलित करते हुए अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में अभियुक्त गुलशन मीना निवासी बरवा वस्सी, जयपुर, राजस्थान का नाम प्रकाश में आया।

 

🔸 इसके पश्चात दिनांक 25.11.2026 को टिहरी पुलिस की साइबर टीम द्वारा जयपुर, राजस्थान में दबिश देकर अभियुक्त गुलशन मीना को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

 

प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

 

*पुलिस टीम:-*

 

1- उ0नि0 संजीव थपलियाल, साइबर सेल, टिहरी गढ़वाल।

2- का0 अजवीर, साइबर सेल, टिहरी गढ़वाल।

3- का0 राहुल, साइबर सेल, टिहरी गढ़वाल।

4- का0 सुबोध, थाना चम्बा, टिहरी गढ़वाल।

*टिहरी पुलिस की अपील:-*

 

🔸 किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर दिए गए आकर्षक विज्ञापनों के झांसे में आकर ऑनलाइन खरीदारी करते समय सावधानी बरतें।

 

🔸 किसी भी प्रकार के रिफंड के नाम पर भेजे गए अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपनी बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा करें।

 

🔸 ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा आधिकारिक वेबसाइट पर शिकायत करें।

 

साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहें, जागरूक रहें। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।

 

टिहरी गढ़वाल पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।

Share