September 13, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

देहरादून

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडिया, जिसमें दिनांक 11-12/09/2026 की रात्रि समय करीब 01.25 बजे बल्लूपुर चकराता रोड पर वाहन चालक द्वारा अपनी कार महेन्द्र थार ब्लैक कलर को सार्वजनिक मार्ग पर तेजी व लापरवाही से चलाया जा रहा था तथा वाहन में बैठे अन्य 02 युवतियों द्वारा वाहन की सनरूफ से बाहर निकलकर सिगरेट के कश लगाकर हुडदंग किया जा रहा था, जिससे वो अपने साथ-साथ सार्वजनिक मार्ग पर आवाजाही कर रहे अन्य लोगों के जीवन को भी खतरे में डाल रहे थे।

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। वायरल वीडियों की जांच करने पर वीडियों में दिखाई दे रही महेन्द्र थार कार का नंबर: यू0के0-07-एचएन-7668 ज्ञात हुआ, जिसके सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए पुलिस द्वारा आज दिनांक- 12-09-2026 को उक्त महेन्द्र थार कार के चालक सहित वाहन में सवार 02 युवतियों को हिरासत में लेते हुए उनके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई तथा सम्बन्धित महेन्द्र थार कार को एम0वी0 एक्ट में सीज किया गया।

*विवरण वाहन चालक:-*

– सोनू कुमार पुत्र श्याम सिंह निवासी 205 ब्राह्मण मौहल्ला थाना रायपुर , देहरादून

*विवरण सीज़ वाहन*

महेन्द्र थार ब्लैक कलर संख्या: यू0के0-07- एचएन-7668

Share