देहरादून
दिनांक 09/09/2026 को वादिनी श्रीमती नीलम पंत पत्नी कुलदीप पंत निवासी लेन न0- 03, मकान न0- 05 गुरु विहार नेहरुग्राम रायपुर देहरादून ने थाना रायपुर में एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि स्वाति शर्मा नाम के महिला द्वारा वादिनी के घर से सोने व चांदी की ज्वैलरी चोरी कर ली है। उक्त शिकायत पर थाना रायपुर पर तत्काल संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थाना रायपुर पर पुलिस टीमें गठित की गयी।
*पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही*
गठित पुलिस टीम द्वारा अभियोग में नामजद अभियुक्ता स्वाती शर्मा पत्नी संजीव शर्मा निवासी 84 ए रीठा मण्डी कोतवाली देहरादून जनपद देहरादून को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया, जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा वादनी के घर से ज्वैलरी चोरी करना स्वीकार किया गया, जिस पर उसे मौके से गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर उसके घर से घटना में चोरी की गई ज्वैलरी बरामद की गई।
पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि वह वादिनी को लगभग तीन माह से जानती है व वादिनी के घर 3-4 बार आ- जा चुकी है। घटना के दिन भी वह वादिनी के घर गयी थी और घर का दरवाजा खुला हुआ देखकर उसके द्वारा वादिनी के घर से ज्वैलरी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार अभियुक्ता को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर मा0 न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेजा गया।
*नाम पता अभियुक्ता :-*
स्वाती शर्मा पत्नी संजीव शर्मा निवासी 84 ए रीठा मण्डी, कोतवाली, देहरादून, उम्र 36 वर्ष।
*बरामदगी का विवरणः-*
1- एक हार पीली धातु
2- एक मांग टीका पीली धातु
3- दो कान के झुमके पीली धातु
4- एक टाप्स पीली धातु
5- एक अंगुठी पीली धातु
6- एक नथ पीली धातु
*(बरामद ज्वैलरी की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये)*
*पुलिस टीम :-*
1- व०उ०नि० भरत सिंह रावत, थाना रायपुर
2- उ०नि० कैलाश चन्द
3- हे०का० दीप प्रकाश
4- हे०का० प्रेम पंवार
5- म०हे०का० दमयन्ती

More Stories
आज देहरादून मे भारतीय वैश्य महासंघ की ओर से मां लक्ष्मी की भव्य महाआरती का होगा भव्य आयोजन,. मुंबई से आएंगे कई जाने माने नाम, दीपदान और कुलदेवी माँ लक्ष्मी क़ी भव्य आरती से गूंजेगा सैफरन लीफ का मैदान.!
अपराधियों पर नकेल कसने और पुलिसिंग में जवाबदेही तय करने को एसएसपी अजय गणपति सख्त,एसएसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में दिए कड़े निर्देश,एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मीयों को किया सम्मानित, शिथिलता बरतने वालों के कसे पेंच,आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त, सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाने पर जोर।.
राजधानी के एक निजी स्कूल मे ‘दास्तान-ए-वक़्त’ में दिखी इतिहास से आधुनिकता तक की झलक, नन्हे मुन्ने बच्चो ने दर्शकों को तालिया बज़ाने के लिए किया मजबूर.!