
डा. नरेश बंसल ने आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर मे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शुभ अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय हाॅकी प्रतियोगिता 2026-2027 में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर प्रतियोगिता का शुभांरभ किया एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
डा. नरेश बंसल ने इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों,अधिकरीयो एवं अन्य को संबोधित किया व विभिन्न जन को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।डा. नरेश बंसल ने कहा कि हाॅकी भारत का बहुत लोकप्रिय खेल रहा है।देश की आजादी से पहले भी व बाद भी भारत हाॅकी मे विश्व मे धाक बनाता आया है व विभिन्न अंतराष्ट्रीय स्तर भारत ने हाॅकी मे धाक जमाई है।भारत से ही हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद थे।हर खिलाड़ी का कोई मेंटर,कोई आईकान होता है।जिससे प्रेरणा लेकर आप आगे बढ़ते है।
डा. नरेश बंसल ने सभी खिलाड़ियों,प्रशिक्षकों एवं आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। युवा खिलाड़ियों की मेहनत, प्रतिभा और खेल भावना निश्चित रूप से प्रेरणादायी है।आदरणीय पीएम मोदी जी के मार्गदर्शन व माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिहं धामी जी के नेतृव मे देश व प्रदेश मे खेल व खिलाड़ियों को नीत नए अवसर मिल रहे है।जिससे भारतीय खेल-खिलाड़ी नई उचांई पर पहुंच रहे है व विश्व मे भारत का ड़का बजा रहे है।
डा. नरेश बंसल ने कहा की यह गर्व की बात है कि हमे मोदी जी जैसा पीएम मिला है।जिन्होने नव भारत निर्माण का काम किया है।भारत को हर क्षेत्र मे नए आयाम पर पहुंचाया है।

इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ,वरिष्ठ पत्रकार चेतन गुरंग , सचिन गुप्ता , हरिश मित्तल ,महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर की प्रधानाचार्य शेफाली गुरंग व अन्य अधिकारीगण,खिलाड़ी,प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
खेलो इंडिया, स्वस्थ भारत!

More Stories
आवासीय कॉलोनी मे कार से स्टंटबाजी करना पडा भारी, पुलिस ने उतारी खुमारी, शान्ति भंग मे एक हुड़दंगी को किया गिरफ्तार, कार को किया गया सीज
हरिपुर कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण और हरिघाट का लोकार्पण
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण, एमडीडीए ने बदली हरिपुर कालसी के यमुना तट की तस्वीर, श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विकसित हुआ सुविधाओं से लैस स्नान घाट