
राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
हरिद्वार की *कोतवाली रूड़की*पुलिस ने सोशल मीडिया पर रील के माध्यम से अश्लीलता फैलाने वाले युवक के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही की है आरोपी फ़ॉलोवर और रीच बढ़ाने के लिए अश्लील शब्दों का प्रयोग कर रील बनाता था आरोपी के द्वारा आपत्तिजनक वीडियो अपलोड होने से काफ़ी लोग आक्रोशित हो गए थे जिसके बाद रूड़की पुलिस द्वारा आरोपी को धारा 170 BNSS हिरासत में लिया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27.11.2025 को कोतवाली रुड़की पुलिस गश्त के दौरान बन्धा रोड, रूड़की पहुँची तो एक व्यक्ति को आमजन के साथ विवाद करते एवं आमदा-फसाद की स्थिति उत्पन्न करते हुए पाया गया।
जाँच में ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म YouTube एवं Facebook पर अश्लील एवं आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किए गए थे, जिससे क्षेत्र में रोष उत्पन्न हो गया था।
पुलिस द्वारा मौके पर उक्त व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया गया, परंतु वह उग्र होकर शांति व्यवस्था भंग करने लगा।
जिस पर कानूनी कार्रवाई करते धारा 170 BNSS में हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*नाम पता आरोपी*
आजम, पुत्र अमीर अहमद निवासी उमर बिन खताब मस्जिद के पास, भारत नगर, रूड़की
थाना – कोतवाली रूड़की, जनपद हरिद्वार
उम्र – 24 वर्ष
*पुलिस टीम*
1. कांस्टेबल सुरेश तोमर
2. होमगार्ड राहुल
3. कांस्टेबल प्रदीप डंगवाल

More Stories
नैनीताल के भीमताल मेहरा गांव में रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान ऊपर से मलबा गिरने से दो श्रमिकों की मौत,हादसे मे मजदूर हुआ घायल;पुलिस ने मालिक एवं ठेकेदार के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई क़ी शुरू.!
एसएसपी पौड़ी के सख्त निर्देशों का दिखा असर,वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त,.लैंसडौन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में डेढ-डेढ हजार के दो ईनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार, दोनों आरोपियों क़ी थलीसैंण व अल्मोड़ा से हुई गिरफ्तारी।
एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे ने ली मासिक अपराध बैठक, लेट लतीफी करने वाले पुलिस कर्मचारियों को लगाई लताड़, एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियो को किया सम्मानित.!