
राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने सचिवालय परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में 38वें राष्ट्रीय खेल आयोजन के सफल क्रियान्वयन को लेकर, आयोजन समितियों के पदाधिकारी एवं जनपद के संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।
उन्होंने अवस्थापना सुविधाओं, मार्गों के सुदृढ़ीकरण, सौंदर्यीकरण, सुगम आवागमन, मीडिया समन्वय, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, अग्निशमन व्यवस्था और वॉलंटियर प्रबंधन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए सम्बंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों और आयोजन दल के लिए चिकित्सा और आवासीय सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए। खिलाड़ियों को ठहरने के लिए क्रीडा स्थल के समीप होटलों में व्यवस्था की जाए। खेल स्थलों पर चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता और बाहरी डॉक्टरों की तैनाती पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।
उन्होंने सभी आयोजन की तैयारियों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिया। साथ ही राष्ट्रीय खेल आयोजन समितियों को जिला प्रशासन एवं सम्बंधित विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा। जबकि आयोजन समिति के उपस्थित प्रतिनिधियों को शीघ्र जिला प्रशासन के साथ बैठक करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर सचिव ग्राम्य विकास श्रीमती अनुराधा पाल, अपर नगर आयुक्त हेमंत कुमार वर्मा,
सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, सहायक निदेशक / जिला सूचना अधिकारी बद्री चंद्र नेगी, जिला क्रीड़ा अधिकारी रविन्द्र भंडारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सी.एस. रावत पुलिस उपाधीक्षक नीरज सेमवाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी पी.सी पांडे, आयोजन समिति के सदस्य राज हम्लाई, शमीर शेख, नेवी पेयुल, अक्षय डांगे, फराज़ शेख, मिशेल रॉब्सन और आरोही अरोड़ा, व सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!