
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
आगामी नगर निकाय चुनाव तथा राष्ट्रीय खेलो को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा आज दिनांक 16-01-2025 को जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ पुलिस कार्यालय देहरादून में गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्टी के दौरान अगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत चिन्हित किये गये संवेदनशील/अति सवेंदनशील स्थानो की जानकारी लेते हुए एस0एस0पी0 देहरादून द्वारा चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये, साथ ही उपस्थित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे अराजक तत्वों को, जो चुनाव प्रक्रिया को बाधित कर सकते है, उन्हें चिन्हित करते हुए उनके विरूद्व समय से आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये, इसके अतिरिक्त उपस्थित अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में स्थित मतदान केन्द्रो/बूथ का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मतदान से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाये पूर्ण करवाने हेतु निर्देशित किया गया। चुनाव प्रक्रिया से पूर्व अवैध शराब/मादक पदार्थो की तस्करी की सम्भावना के दृष्टिगत एस0एस0पी0 देहरादून द्वारा सभी थाना क्षेत्रो में प्रभावी चैकिंग अभियान चलाते हुए नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
गोष्ठी के दौरान आगामी राष्ट्रीय खेलो हेतु किये गये सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा करते हुए एस0एस0पी0 देहरादून द्वारा खेलो के दौरान त्रुटि रहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया, साथ ही राष्ट्रीय खेलो के उद्घाटन तथा खेलो के दौरान विशिष्ट/अति विशिष्ट महानुभावो के जनपद में आगमन के दृष्टिगत अराजक/अवांछनीय तत्वो पर सर्तक दृष्टि रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था में लगने वाले पुलिस बल का आंकलन करते हुए समय से उसकी उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये गये।

उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर/ यातायात/ विकास नगर/ ऋषिकेश, क्षेत्राधिकारी डोईवाला/यातायात व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!