-एसडीएम ने कर्णप्रयाग, गौचर और सिमली में अंग्रेजी शराब की दुकानों का किया औचक निरीक्षण
-कर्णप्रयाग अंग्रेजी शराब की दुकान पर मिली ओवर रेटिंग, होगी कार्रवाई
गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी संदीप तिवारी को जनपद में शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग और जिले के कई क्षेत्रों में शराब तस्वीर की शिकायत मिली थी, जिस पर जिलाधिकारी ने ओवर रेटिंग और शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसडीएम को औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी के निर्देशों पर कर्णप्रयाग एसडीएम ने सोमवार को कर्णप्रयाग, सिमली और गौचर में अंग्रेजी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कर्णप्रयाग अंग्रेजी शराब की दुकान से एक बोतल मैकडोवेल व्हिस्की ली, जिस पर मूल्य 660 अंकित था लेकिन शेल्समैन द्वारा 700 रुपये लिए गए। यहां पर एक बोतल पर 40 रुपये की ओवर रेटिंग में एक बोतल शराब बेची जा रही थी। इसके अलावा इसी दुकान में सीसीटीवी तो लगे है लेकिन मॉनिटर उपलब्ध नहीं पाया गया। वहीं कैश मेमो तो उपलब्ध है, लेकिन रसीद नहीं दी गई है। शराब की दुकान पर रेट लिस्ट लगी थी, जिसमें शराब के रेट अंकित पाए गए। वहीं सिमली और गौचर में भी अंग्रेजी शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इन दोनों दुकानों पर किसी प्रकार की गडबडी नही मिली। खरीददारों से पूछे जाने पर भी ओवर रेट का मामला नही मिला। एसडीएम एसके पाडेय ने निरीक्षण आख्या आगे की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को भेज दी है।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा