
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
दिनांक 15.11.2026 को कोतवाली नगर हरिद्वार पर जिला अस्पताल हरिद्वार से सूचना प्राप्त कि एक 11 माह की बच्ची को घायल अवस्था अस्पताल लाया गया है सूचना पर एक पुलिस टीम को जिला अस्पताल भेजा गया तो बच्ची के परिजनों व डाक्टरों द्वारा बच्ची के साथ दुष्कर्म होना बताया गया।
घटना की संवेदन शीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन मैं पीड़ित बच्ची के उपचार कराने व अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए गए।
इसी क्रम में पीड़िता के पिता की तहरीर पर कोतवाली नगर हरिद्वार पर आज दिनांक 16.11.26 को मु *अ0 स0 646/2026 धारा 5(I),5(M), 6 पोक्सो अधिनियम व धारा 65(2) BNS बनाम सौरभ* के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना म0 उप नि0 अनिता शर्मा के सुपुर्द की गई।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किए गए। पुलिस टीम द्वारा अभि0
सौरभ कुमार पुत्र राजेंद्र दास नि0 पंचरुखी थाना शाहकुंड जिला भागल पुर बिहार को हरिद्वार बाल्मीकी चौक के पास से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त द्वारा बताया गया
विगत 15 दिन से D56 विकास इंडस्ट्री पाइप फैक्ट्री औद्योगिक क्षेत्र हरिद्वार में काम करता है। परिवार बिहार में रहता है। फैक्ट्री परिसर में राजकुमार (पीड़िता के पिता) के घर में ही रहता है। कल दिनाँक 15-11-26 की शाम 7-8 बजे पीड़िता की मां ने अपनी 11 माह की पुत्री को अभि0 सौरभ के पास दिया था सौरभ उसको लेकर फिर फैक्ट्री परिसर में ही एकांत स्थान पर पीड़िता को ले जाकर उसके साथ दुष्कर करने की घटना की गई। तथा मौके से भाग गया था। वर्तमान में पीड़िता बच्ची ऐम्स ऋषिकेश में उपचाराधीन है। अभि0 का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। FSL टीम के साथ घटना स्थल केआ निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र करते हुए उक्त प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यक्रम में लाई जा रही है
*नाम पता अभि0*
1- सौरभ कुमार पुत्र राजेंद्र दास नि0 पंचरुखी थाना शाहकुंड जिला भागल पुर बिहार उम्र 18 वर्ष हाल विकास इंडस्ट्री औद्योगिक क्षेत्र हरिद्वार
पुलिस टीम
1 कुंदन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार
2 – नंद किशोर गावड़ी व0 उप निरीक्षक
3 . उप नि0 प्रदीप कुमार
4. उप नि0 अनिता शर्मा
5. उप नि0 खेमेंद्र गंगवार
6. उप नि0 नवीन नेगी
7. हे0 का0 संजीव राणा

More Stories
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को मिलेगी नई दिशा,सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग कर की शुरुआत, फेक न्यूज पर अंकुश और सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग पर दिया जोर,स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को वैश्विक पहचान दिलाने में डिजिटल मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण.!
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय में ‘‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’’ विषय पर गोष्ठी आयोजित* *पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरिः प्रियंका जोशी.!
बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेघर होने की नौबत, समाधान दिवस में छलका बुजुर्गों का दर्द,105 शिकायतें, कई गंभीर मामले; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश.!