देहरादून। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के साथ बैठक कर ज्योतिर्मठ आपदा को लेकर विचार – विमर्श किया। तय किया गया गया कि आपदा प्रबंधन सचिव व कमिश्नर गढ़वाल अक्टूबर प्रथम सप्ताह में ज्योतिर्मठ जा कर आपदा प्रभावितों व स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर समस्याओं को सुनेंगे।
अजेंद्र ने सोमवार शाम सचिवालय में आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के साथ बैठक कर ज्योतिर्मठ आपदा को लेकर चर्चा की। बैठक में बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर सिंह पंवार भी मौजूद थे। इस दौरान अजेंद्र ने ज्योतिर्मठ नगर के उपचारात्मक कार्यों और प्रभावितों की समस्याओं के निस्तारण हेतु तेजी से प्रयासों की जरुरत पर जोर दिया। उन्होंने आपदा प्रबंधन सचिव से स्वयं ज्योतिर्मठ का भ्रमण कर प्रभावितों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक आयोजित करने का सुझाव दिया।
जिस पर आपदा प्रबंधन सचिव विनोद सुमन ने कहा कि वे अक्टूबर प्रथम सप्ताह में कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडेय, चमोली के जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों के साथ ज्योतिर्मठ का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से बैठक करेंगे। सचिव ने बताया कि ज्योतिर्मठ नगर की सुरक्षा के लिए शासन गंभीर है। सुरक्षा दीवार आदि के निर्माण के विस्तृत योजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। डीपीआर तैयार होते ही सुरक्षात्मक कार्य शुरू कर दिए जायेंगे। विस्थापितों के पुनर्वास को लेकर भी स्थानीय लोगों से वार्ता कर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा