गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने मंगलवार को शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा की। उन्होंने शिक्षाधिकारी को परिषदीय परीक्षा में जनपद के सबसे कम परीक्षा फल वाले चार हाईस्कूलों एवं चार इण्टर कालेजों के उन कारणों का पता करने के निर्देश दिए जिससे उनका परीक्षा परिणाम अच्छा नहीं रहा।
बैठक में हाईस्कूल में कम परीक्षाफल में राजकीय इंटर कालेज रोहिडा, पोखरी, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरपाणी और जोशीमठ तथा इण्टर में कम परीक्षाफल में आदर्श विद्या मन्दिर गोपेश्वर, राजकीय इंटर कालेज सितेल, जोशीमठ और रोहिडा शामिल है। जिलाधिकारी ने इन विद्यालयों के पिछले दो सालों के परीक्षाफल का आंकलन करने को कहा।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसक)े की टीम की ओर से बच्चों का चिकित्सीय परीक्षण किया जाए। जिन बच्चों में कोई चिकित्सीय परामर्श की आवश्यकता है, सर्जरी की आवश्यकता है। उसका निरंतर फोलोअप करके उस समस्या का निराकरण करवाया जाए। उन्होंने बाल विकास विभाग को निर्देशित किया बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजना के तहत समस्त बालिका इण्टर कालेजों एवं विद्यालयों में एनीमिया की जांच के लिए कैम्प लगाए जाएं और मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर एक विस्तृत प्लान बनाते हुए क्रियानवयन करने के निर्देश दिए।

More Stories
मर्दाना कमजोरी का इलाज़ करने वाले डॉक्टर सम्राट को किया गिरफ्तार, इंसान के भेष मे शैतान ने नाबालिक दलित लड़की का अपहरण कर बलात्कार की घटना को दिया था अंजाम, अब बाबा की पुलिस पॉस्को और sc st एक्ट मे जेल भेजकर करेगी मर्दाना कमजोरी का इलाज करने वाले डॉक्टर का इलाज़,
देहरादून पुलिस परिवार को लगा बड़ा झटका, मुख्य आरक्षी बालम सिंह राणा का ह्रदय घात से हुआ निधन, एसएसपी देहरादून ने अधीनस्थ अधिकारीयो और कर्मचारियों संग बालम सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दीं अंतिम विदाई !
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!