
देहरादून पुलिस लगातार अपराध पर वार करती आ रही है ताजा मामले मे रायपुर पुलिस ने अपहरण व पोक्सो के अपराध में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल कर ली है पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को पूर्व में बिहार से रायपुर सकुशल बरामद कर लिया था लेकिन अभियुक्त गिरफ्तारी के डर से लगातार फरार चल रहा था रायपुर पुलिस अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम पंजाब के पठानकोट,पहुंची हुई थी लेकिन आरोपी अपनी
गिरफ्तारी के डर से न्यायालय में आत्मसमर्पण हेतु देहरादून पहुंचा हुआ था लेकिन आत्मसमर्पण से पहले ही दून पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया आपको याद दिला दे कि दिनांक 19/12/2023 को रायपुर निवासी एक महिला द्वारा थाना रायपुर पर अपनी नाबालिग पुत्री के गुम होने के सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर धारा 363 भादवि बनाम अज्ञात में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 हेमलता के सुपुर्द की गयी।
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा गुमशुदा/अपहृता की बरामदगी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, जिसके क्रम में थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा गुमशुदा/अपहृता की बरामदगी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी।
पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा नाबालिग के परिजनों, आस-पास रहने वाले लोगों व उसके दोस्तों से पूछताछ की गयी तो जानकारी मिली की अपहृता को अभियुक्त बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर बिहार ले गया है, जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए एक पुलिस टीम को बिहार रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के घर से अपहृत नाबालिग बालिका को बरामद किया गया। अभियुक्त का घर से फरार होना पाया गया। नाबालिग बालिका का मेडिकल कराकर बयान अंकित किये गये, मेडिकल में नाबालिग बालिका का गर्भवती होना पाया गया।
पुलिस टीम द्वारा घटना की तिथि से लगातार अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास हेतु बिहार व अन्य सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी, जिसमें पुलिस टीम को जानकारी मिली की वर्तमान में अभियुक्त पठानकोट पंजाब में रह रहा है। पुलिस टीम द्वारा पठानकोट पंजाब में दबिश दी गयी तो जानकारी मिली कि अभियुक्त पठानकोट पंजाब से मा0 न्यायालय में आत्मसमर्पण हेतु देहरादून निकला है, जिस पर पठानकोट पंजाब रवाना टीम व थाना स्तर से गठित दूसरी टीम द्वारा आज दिनांक 03/04/2024 को गुजरोवाली में अभियुक्त के भाई के घर से अभियुक्त आनन्दी कुमार को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को आज मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
*नाम पता अभियुक्त :-*
आनन्दी कुमार पुत्र रविन्द्र कुमार मांझी निवासी आमगाछी कालोनी थाना पलासी, जिला अररिया, बिहार, उम्र 21 वर्ष
*पुलिस टीम :-*
1-वरि0उ0नि0 गुमान सिंह नेगी, थाना रायपुर देहरादून
1- म0उ0नि0 हेमलता
2- हे0का0 दीप प्रकाश
3- कानि0 संकेश शुक्ला
4- कानि0 सौरभ वालिया

More Stories
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, सफाई के बाद 40 टन कूड़ा उठाया गया,डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा,दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक निरंतर चलेगा स्वच्छता अभियान, वैज्ञानिक तरीके से होगा जैव अपघटनीय एवं गैर-जैव अपघटनीय कूड़े का निस्तारण.!
सहारनपुर क़ी क़ुतुबशेर पुलिस ने बाइक चोरी क़ी घटना का किया खुलासा, पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से चोरी क़ी मोटर साईकिल हुई बरामद.!
खुर्रम भाई के खेल निराले, सहारनपुर मे बेचता है फल फ़्रूट और देहरादून मे बेचता है अवैध स्मैक,