April 18, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

Oplus_16908288

देहरादून की रायपुर पुलिस ने चोरी की दो घटनाओ का किया खुलासा, चोरी को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की गई ज्वेलरी की बरामद, पकडे गए आरोपी घरो मे पेंट पुताई की आड़ मे देते थे चोरी की घटनाओ को अंजाम !

विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून

देहरादून की थाना रायपुर पुलिस ने *आपरेशन प्रहार:*के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए बालावाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है पुलिस ने घटना मे शामिल 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की गई लगभग 05 लाख रू0 से अधिक की ज्वैलरी व 50 हजार रू0 नगद बरामद किये है पकडे गये दोनों आरोपी पूर्व में भी चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में जेल की रोटी खा चुके है प्राप्त जानकारी के अनुसार सुशीला देवी पत्नी महेन्द्र सिंह निवासी आनन्द नगर लेन न0 03 सुमन कालोनी बालावाला रायपुर देहरादून द्वारा थाना रायपुर पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा वादिनी के घर से कीमती ज्वैलरी व नगदी चोरी कर ली गयी है । प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर पर तत्काल मु0अ0सं0: 144/26 धारा : 305 (ए), 331 (1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना रायपुर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजो से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार के अभियोगों में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 17-04-2026 की रात्रि में चैकिंग के दौरान रायपुर क्षेत्र से 02 अभियुक्तों 01: जरीफ अहमद उर्फ राहुल पुत्र अकबर अहमद 02: गणेश गिरी उर्फ कार्तिक उर्फ नन्दू पुत्र शिवगिरी को रोककर जामा तलाशी ली गयी तो अभियुक्तों के कब्जे से उक्त घटना में चोरी की गई लगभग 05 लाख रू0 से अधिक मूल्य की ज्वैलरी व 50 हजार रू0 नगद बरामद हुए। अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वो दोनो पेंट, पुताई तथा सैटरिंग का कार्य करते हैं तथा इस दौरान वो बंद घरो की रैकी कर चिन्हित कर लेते हैं तथा बाद में मौका पाकर उन घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। पूछताछ के दौरान दोनो अभियुक्तों का पूर्व में भी जेल जाना प्रकाश में आया है।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

1- जरीफ अहमद उर्फ राहुल पुत्र अकबर अहमद निवासी टिकार हरपालपुर, थाना अखाल जिला हरदोई उत्तर प्रदेश उम्र- 21 वर्ष ।

2- गणेश गिरी उर्फ कार्तिक उर्फ नन्दू पुत्र शिवगिरी निवासी गांव ब्रह्मपुर थाना सिविल लाइन, गंगनहर रोड उम्र 23 वर्ष जनपद हरिद्वार ।

 

*आपराधिक इतिहास:*

01: अभियुक्त जरीफ अहमद उर्फ राहुल

1- मु0अ0स0-325/25 धारा 305(ए)/331(3)/317(2) बीएनएस कोतवाली डोईवाला

2- मु0अ0स0-200/25 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस कोतवाली डोईवाला

3- मु0अ0स0-202/25 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस कोतवाली डोईवाला

4- मु0अ0स0-382/23 धारा 380/411 भादवि कोतवाली डोईवाला

 

02: अभियुक्त गणेश गिरी उर्फ कार्तिक

1- मु0अ0सं0 320/2025 धारा 3(5),303(2),317(2) बीएनएस कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार,

2- मु0अ0सं0 289/2025 धारा 3(5),305(ए),317(2),331(4) बीएनएस कोतवाली डोईवाला

3- मु0अ0सं0 312/2025 धारा 3(5),305(ए),317(2),331(4) बीएनएस कोतवाली डोईवाला

4- मु0अ0सं0 190/2025 धारा 3(5),305(ए),331(2) बीएनएस थाना रायवाला

 

*बरामदगी का विवरण:*

1- घटना में चोरी की गई लगभग 05 लाख रू0 से अधिक मूल्य की ज्वैलरी

2- घटना मे चोरी किये गये 50 हजार रू0 नगद

*पुलिस टीम*

1- उ0नि0 संजीत कुमार, थानाध्यक्ष रायपुर

2-वरि0उ0नि0 नवीन जोशी

3-उ0नि0 सुनील नेगी

4-अ0उ0नि0 सुशील बलूनी

5-अ0उ0नि0 सुनील रावत

6-हे0का0 दीपप्रकाश

7-हे0का0 सोबन सिंह राणा

8-का0 प्रेम पंवार

9-का0 किशनपाल

10-का0 पंकज ढौंडियाल

11-का0 राजेश रावत

12-का0 वेदप्रकाश भट्ट

13-हे0का0 किरन एसओजी

14-का0 नवनीत एसओजी

You may have missed

Share