
*एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में काठगोदाम पुलिस ने नशे की जड़ पर कड़ा प्रहार करते हुए लगभग 16 लाख 44 हजार कीमत की बरेली से लायी 54.80 ग्राम स्मैक के साथ 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसके साथ नैनीताल पुलिस ने माह जनवरी से अब तक 04 करोड़ 15 लाख 60 हजार 80 रू0 की स्मैक की बरामद कर बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंवरपुर बाईपास से गौलानदी जाने वाले कच्चे रास्ते, गौलापुल काठगोदाम* के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके *कब्जे से 54.80 ग्राम अवैध स्मैक* की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया हैं। गिरफ्तार व्यक्ति के विरूद्व थाना काठगोदाम में *एफआईआर नंः 53/26 धारा 8/21 NDPS Act एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय में पेश कर जेल के लिए रवाना कर दिया
*पूछताछ अभियुक्तः-* पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह कक्षा 04 तक पढा है वर्तमान में बनभूलपुरा क्षेत्र में टैम्पो चलाता है उक्त स्मैक को वह इज्जतनगर, बरेली (उ0प्र0) से खरीदकर लाया था।
*गिरफ्तारीः-*
दिलशाद पुत्र श्री हामिद निवासी इन्द्रा नगर काबुल का गेट वार्ड नं 33 बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 34 वर्ष
*बरामदगीः-*
54.80 ग्राम अवैध स्मैक कीमत लगभग 16 लाख 44 हज़ार रुपये
*गिरफ्तारी टीमः-*
1- उ0नि0 दिलीप कुमार, थाना काठगोदाम
2- हे0का0 दीपक कुँवर, चौकी खेड़ा
3- का0 प्रेम प्रकाश, चौकी खेड़ा
4- कानि अशोक रावत, एसओजी
*इस माह जनवरी से अब तक नशा तस्करों की धड़पकड़ करते हुए कुल 20 मामले दर्ज कर 25 तस्करों को सलाखों के पीछे डालकर 04 करोड 15 लाख 60 हजार 80 रू0 की 01 किलो 385 ग्राम 366 मिग्रा स्मैक बरामद की जा चुकी है

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति