
रायपुर पुलिस ने जरा से विवाद के बाद एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया था जिसके बाद पुलिस ने 02 अभियुक्तों को 24 घण्टे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 23-09-2024 अब्दुला वकार पुत्र मौ0 शाहिद निवासी जैन प्लाट वाणी विहार, रायपुर, देहरादून के द्वारा थाना रायपुर पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि दोपहर के समय सारिब और सलमान द्वारा उनके भाई फरदीन खान की छाती में जान से मारने की नीयत से चाकू से वार किया गया, जिसमें उनका भाई गम्भीर रूप से घायल हो गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर पर अभियुक्त गणों के विरूद्ध धारा 109(1),351(2),352,3(5) भा0न्या0सं0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश देते हुए टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा अभियुक्तों की सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय गया, साथ ही सर्विलांस की सहायता से अभियुक्तों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु किये जा रहे प्रयासों के दौरान पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान घटना को अंजाम देने वाले दोनो अभियुक्तों सारिब व सलमान को जैन प्लाट उजाला बेकरी के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की तलाशी में उनके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।
*नाम पता अभियुक्त :-*
1-सुलेमान उर्फ सलमान पुत्र शमीम निवासी जैन प्लॉट, रायपुर, देहरादून।
2-सारिब पुत्र वकील निवासी संजय कालोनी, थाना डालनवाला, देहरादून।
*बरामदगी:-*
घटना में प्रयुक्त चाकू
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 दीपक गैरोला
2- कानि0 संकेश शुक्ला
3- कानि0 मनोज कुमार
4- कानि0 प्रदीप नेगी

More Stories
सतपाल महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट,नल जल मित्रों को मनरेगा के माध्यम से अनुमन्य मजदूरी उपलब्ध कराने का किया अनुरोध.!
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन, बांटे उपहार और बच्चों को दिया स्नेह और आशीष,नन्हे हाथों से स्वयं तैयार की गई सुंदर राखियां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधीं राखी, बच्चों के स्नेह से अभिभूत हुए मंत्री गणेश जोशी.!
डीजीपी ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स,साइबर जागरुकता के प्रति छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह से लिया भाग, दिखाई सक्रिय सहभागिता,विद्यार्थियों की मांग पर नियमित रूप से राजकीय स्कूलों में होगी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर क्लास- DGP दीपम सेठ.!