बदरीनाथ (चमोली)। बालीवुड अभिनेत्री तथा मिस इंडिया यूनिवर्स उर्वशी रौतेला ने पारिवारिक सदस्यों के साथ मंगलवार को बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन किये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम के दर्शन से वह अविभूत है। उन्होंने श्रद्धालुओं से चारधाम यात्रा पर आने की अपील भी की।
मंगलवार बालीवुड अभिनेत्री पहले श्री केदारनाथ धाम पहुंची मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक किया। उनके साथ उनकी माता मीरा रौतेला तथा भाई यशराज रौतेला भी दर्शन को पहुंचे। पूजा-अर्चना पश्चात बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बालीवुड अभिनेत्री तथा परिजनों को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर पुजारी शिवशंकर लिंग, सहायक अभियंता गिरीश देवली, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, अरविंद शुक्ला कुलदीप धर्म्वाण सहित तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।
गौरतलब है कि उत्तराखंड के कोटद्वार मूलनिवासी वर्तमान में मुंबई में निवास कर रही बालीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने “सिंह साब द ग्रेट“ “सनम रे“ सहित कई फिल्मों तथा धारावाहिकों में अभिनय किया है इससे पहले उन्होंने कई ब्यूटी कांटेस्ट के खिताब भी जीते है। अभी बालीवुड में उनकी अभिनय यात्रा जारी है।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया श्री केदारनाथ धाम में दर्शन के पश्चात बालीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला दोपहर को श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंची। मंदिर में दर्शन पश्चात प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी ने बालीवुड अभिनेत्री को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर बालीवुड अभिनेत्री ने श्री बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार पर अपने प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाए। इस अवसर पर मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान वेदपाठी रविंद्र भट्ट, तीर्थ पुरोहित मौनू पंचभैया, जेई गिरीश रावत, डा. हरीश गौड़, अजीत भंडारी, योगंबर नेगी, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे।

More Stories
सतपाल महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट,नल जल मित्रों को मनरेगा के माध्यम से अनुमन्य मजदूरी उपलब्ध कराने का किया अनुरोध.!
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन, बांटे उपहार और बच्चों को दिया स्नेह और आशीष,नन्हे हाथों से स्वयं तैयार की गई सुंदर राखियां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधीं राखी, बच्चों के स्नेह से अभिभूत हुए मंत्री गणेश जोशी.!
डीजीपी ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स,साइबर जागरुकता के प्रति छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह से लिया भाग, दिखाई सक्रिय सहभागिता,विद्यार्थियों की मांग पर नियमित रूप से राजकीय स्कूलों में होगी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर क्लास- DGP दीपम सेठ.!