गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के गोपेश्वर महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें भाषण, काव्यपाठ, पोस्टर, रंगोली, लोकगीत एवं लोकनृत्य जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रभारी प्राचार्य प्रो. एमके उनियाल ने कहा कि एनएसएस का स्वयंसेवी बनने से छात्र छात्राओं के संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी चमोली दीपक बिष्ट ने कहा कि युवा शक्ति विभिन्न तरह की प्रतिभा से परिपूर्ण होती है इसलिए देश के समग्र विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए।
स्थापना दिवस पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कनिष्का ने प्रथम, रजनी द्वितीय, मेधा ने तृतीय, काव्यपाठ में प्रदीप एवं नेहा प्रथम, कनिष्का द्वितीय, रजनी एवं जसवंत तृतीय, पोस्टर में जसवंत प्रथम, रजनी एवं कनिष्का द्वितीय, निधि तृतीय, लोकगीत में पवन एवं प्रदीप प्रथम, नेहा द्वितीय, प्रियंका एवं ममता तृतीय, रंगोली में नैना ग्रुप प्रथम, रश्मि ग्रुप द्वितीय, सिमरन ग्रुप तृतीय, लोकनृत्य में शिवानी ग्रुप प्रथम, पवन ग्रुप द्वितीय, मनीषा ग्रुप तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना लोहनी, डॉ. रचना टम्टा, डॉ. डीएस नेगी, डॉ. बीपी देवली, डॉ. ममता असवाल, निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. प्रियंका उनियाल, डॉ. घनश्याम सिंह, डॉ. दिग्पाल कंडारी, डॉ. गुंजन माथुर, डॉ. शिवानी, डॉ. राजेंद्र बिष्ट, डॉ. चंदा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस स्वयंसेवी, प्राची, निधि एवं सोहन ने संयुक्त रूप से किया।

More Stories
सतपाल महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट,नल जल मित्रों को मनरेगा के माध्यम से अनुमन्य मजदूरी उपलब्ध कराने का किया अनुरोध.!
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन, बांटे उपहार और बच्चों को दिया स्नेह और आशीष,नन्हे हाथों से स्वयं तैयार की गई सुंदर राखियां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधीं राखी, बच्चों के स्नेह से अभिभूत हुए मंत्री गणेश जोशी.!
डीजीपी ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स,साइबर जागरुकता के प्रति छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह से लिया भाग, दिखाई सक्रिय सहभागिता,विद्यार्थियों की मांग पर नियमित रूप से राजकीय स्कूलों में होगी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर क्लास- DGP दीपम सेठ.!