पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के ने समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र के वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध शत प्रतिशत तमिल कर गिरफ्तार करने के निर्देशित दिये थे जिसके चलते पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी रायपुर के मार्गदर्शन में रायपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है ।
आज दिनांक 27.7.23 को थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा NBW के निस्तारण व गिरफ्तारी हेतु थाना रायपुर पर पुलिस टीमों का गठन कर थाना क्षेत्रान्तर्गत /गैर जनपद रवाना किया गया था जिसपर अपर उप निरीक्षक राजकुमार बमोला द्वारा वारंट की तामील में अभियुक्त रजनी पासवान पत्नी संतोष पासवान की जानकारी की गई तो पाया कि महिला अभियुक्त माननीय न्यायालय में विगत 02 वर्षों से उपस्थित नहीं हो रही है । लगातार फरार चल रही है। जिस संबंध में सुराग रस्सी पतासी करते हुए जानकारी करने पर पाया कि महिला वर्तमान में दिल्ली में छुप रह रही है ।जिस पर पुलिस टीम द्वारा दिल्ली में मेन सागरपुर गली नंबर 2 मकान नंबर RZ सब्जी मंडी में दबिश देकर महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। । वारंटी को मान्य न्यायालय में पेश किया जा रहा है। जिसे माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
*नाम पता वारंटी -*
1 *रजनी पासवान पत्नी संतोष पासवान निवासी मेन सागरपुर गली नंबर 2 मकान नंबर R Z सब्जी मंडी के पास नई दिल्ली 42 वर्ष*
*वाद संख्या 46/21*
*धारा 368आईपीसी व 16/17 पोक्सो अधिनियम*
*पुलिस टीम*
*अपर उप निरीक्षक राजकुमार बमोला*
*कांस्टेबल जगदीश*
*महिला कांस्टेबल मीना*

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा