
साइबर क्राइम सैल जनपद देहरादून को प्राप्त मोबाइल खोने सम्बन्धी शिकायतों पर कार्यवाही कर रू0 25,64,445/- (रु0 पच्चीस लाख चौंसठ हजार चार सौ पैंतालिस) कीमत के 165 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किये ।
पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद मे खोये हुए मोबाइलो की बरामदगी हेतु साइबर क्राइम सैल देहरादून को निर्देशित किया गया था जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के निकट पर्यवेक्षण में जनपद देहरादून में खोये गये मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु साइबर क्राइम सेल टीम द्वारा कडी़ मेहनत व लगन से कार्य करते हुये सर्विलांस के माध्यम से उत्तराखण्ड, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गुजरात, पंजाब, राजस्थान, मणिपुर, महाराष्ट्र आदि राज्यों से जनपद देहरादून से खोये गये कुल 165 मोबाईल फोन बरामद किये गये । बरामद किये गये मोबाइलों को आज दिनांक 28-07-23 को श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा उनके स्वामियों क्रमशः – श्री गौरव रावत, अश्वनी कुमार गुप्ता, श्रीमति कामिनी कुमारी. मौ0 अमीर सैफी, श्री वत्सल गुप्ता, श्री रुमित सिंह, श्री संदीप कुमार चौहान के सुपुर्द किया गया । अपने खोये गये मोबाईल फोन को वापस पाने पर उनके स्वामियों द्वारा पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुये धन्यवाद व्यक्त किया गया तथा उपरोक्त सराहनीय कार्य की स्थानीय जनता व मीडिया द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।
*बरामदगी* :- 165 स्मार्ट मोबाईल फोन
*कीमत* :– रु0 25,64,445/- (*रु0 पच्चीस लाख चौंसठ हजार चार सौ पैंतालिस*)
नोट :- मोबाइलों की रिकवरी हेतु जनपद पुलिस द्वारा स्थापित किये गये साइबर क्राइम सेल में पुलिस के पास जो भी सूचनाएं प्राप्त होती हैं, पुलिस द्वारा उन पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए मोबाइलों की जल्द से जल्द बरामदगी के प्रयास किये जाते हैं। पूर्व में भी साइबर क्राइम सैल टीम जनपद देहरादून द्वारा मोबाइल फोनों को बरामद कर उनके स्वामियों के सुपुर्द किया जा चुके है ।
पुलिस टीम :-
1. अभिनय चौधरी – पुलिस उपाधीक्षक स्पेशल ऑपरेशन्स, जनपद- देहरादून ।
2. निरीक्षक- सतबीर बिष्ट –प्रभारी साइबर क्राइम सैल
3. उ0नि0 वैभव गुप्ता – साइबर क्राइम सैल
4. हे0का0 हरीश चन्द्र जोशी — साइबर क्राइम सैल
5. कानि0 यादव सिंह – साइबर क्राइम सेल
6. कानि0 सूरज रावत – साइबर क्राइम सेल
7. म0आ0 ज्योति आर्य – साइबर क्राइम सैल
8. म0आ0 रचना निराला- साइबर क्राइम सैल
9. का0 किरन – एसओजी देहरादून
10. का0 आशीष- एसओजी देहरादून
#(अपील– पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा आमजनमानस से अपील की गयी कि कम मूल्य के लालच में किसी भी अनजान व्यक्ति से बिना वैध बिल व उसकी वैधानिक पहचान पत्र के बिना कोई मोबाईल न खरीदे ।

More Stories
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने सूचना विभाग में प्रत्येक शनिवार को “नो व्हीकल डे” के रूप में मनाने के जारी किये निर्देश।
मसूरी में देर रात दो समुदायों में बवाल, मारपीट के बाद कोतवाली में रातभर हंगामा सफाई कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग !
वरिष्ठ समाजसेवी और पत्रकार राजीव भार्गव को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) मे मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश संगठन को और अधिक सशक्त और मजबूत बनाने के लिए प्रदेश का प्रधान महासचिव किया नियुक्त।