
प्रताप पंवार, राजमंत्री उत्तराखण्ड सरकार देहरादून के द्वारा जिला चिकित्सालय कोरोनेशन देहरादून का निरीक्षण किया गया जिसके दौरान . मंत्री जी द्वारा जिला चिकित्सालय देहरादून में भर्ती रोगियो एवं उनके तीमारदारो से जिला चिकित्सालय देहरादून द्वारा प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी जिसके क्रम में रोगियो के द्वारा अवगत कराया गया कि उनको समय पर आवश्यक औषधि एवं इंजेक्शन उपलब्ध कराये जा रहे है एवं चिकित्सको के द्वारा बाहरी का औषधि नहीं लिखी जा रही है साथ ही रोगियो के द्वारा चिकित्सालय प्रशासन, चिकित्सको एवं नर्सिंग अधिकारियों के कार्यों की सराहना की गयी।
उक्त के अतिरिक्त मंत्री जी द्वारा चिकित्सालय के विभिन्न अनुभागो मेडिसिन वार्ड, बर्न वार्ड, सर्जिकल वार्ड, पैथोलॉजी सहित चिकित्सालय के कई महत्वपूर्ण अनुभागो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय की साफ-सफाई संतोषजनक पायी गयी एवं समस्त कार्मिक निर्धारित वेशभूषा में अपने कक्षो में उपस्थित पाये गये।
उक्त निरीक्षण के दौरान मंत्री जी के साथ डा० यतेंद्र सिंह, प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय देहरादून, प्रमोद पंवार, पी०आर०ओ० एवं सहायक नर्सिंग अधीक्षिका, सुशीला पंवार एवं ज्योति खन्ना व अन्य चिकित्सा कर्मी उपस्थित रहे। मंत्री जी द्वारा चिकित्सालय में सुव्यवस्थित प्रबन्धन, स्वच्छता एवं रोगियो को उपलब्ध करायी जा रही गुणवत्तापरक सुविधाओं हेतु प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय देहरादून एवं उनकी टीम को धन्यवाद दिया गया।


More Stories
खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने त्योहारों से पहले मिलावट पर प्रहार, 350 किलो संदिग्ध पनीर-मावा नष्ट* *मिठाई की दुकानों से लेकर ऑनलाइन स्टोर तक छापेमारी, काजू कतली, सोन पापड़ी और मिल्क केक के नमूने जांच को भेजे.!
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित की गई परेड,पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा पुलिस कर्मियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ,लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के द्वारा राष्ट्र की एकता के लिए दिए गए योगदान को किया याद,उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस कर्मियों को पुलिस डिस्क और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित.!
हरिद्वार, भीमगोड़ा बैराज से जलस्तर बढ़ने पर टापू पर फंसे 30 से 35 लोगों का SDRF ने संयुक्त अभियान चलाकर किया सकुशल रेस्क्यू.!