आज दिनांक 8 सितंबर 2026 को भारत विकास परिषद की मां चूड़ामणि शाखा भगवानपुर की ओर से बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर हरिद्वार में बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
बालिकाओं को संबोधित करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ मेघा ने बताया कि यह यह कैंसर गर्भाशय के मुख पर कोशिकाओं में होने वाला कैंसर है,जिसका मुख्य कारण एच पी वी वायरस है। इससे बचने के लिए धूम्रपान से बचना चाहिए,शारीरिक अंगों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए,संतुलित आहार लेना चाहिए तथा एच पी वी वैक्सीन लगवानी चाहिए। डॉ मेघा ने बताया कि यदि किसी बालिका को माहवारी के दौरान असामान्य रक्तस्राव हो रहा है,योनि में दर्द हो रहा है तथा सफेद दुर्गंध युक्त पानी आ रहा है तो यह सर्वाइकल कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। ऐसी बालिकाओं को तत्काल किसी महिला रोग चिकित्सक को दिखाकर उचित परामर्श लेना चाहिए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर के बाल रोग चिकित्सक डॉ अभिलाष धारीवाल ने बताया कि भारत तथा उत्तराखंड सरकार द्वारा 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं के लिए विभाग द्वारा स्वयं तथा स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से निशुल्क वैक्सीनेशन का प्रोग्राम चलाया जा रहा है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव संजय गर्ग ने बताया कि हमारे विद्यालय में 14 से 15 वर्ष की लगभग 120 छात्राएं हैं जिनको वैक्सीन लगनी है।इन छात्राओं के अभिभावकों की सहमति के पश्चात दिनांक 15 सितंबर 2026 को वैक्सीन लगवाई जाएगी।

कार्यक्रम का संचालन कल्पना सैनी ने किया इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उपेंद्र बगवाड़ी तथा राखी रानी के अतिरिक्त महिला संयोजिका निधि, ललिता, पारुल देवी, अनुदीप, रितु वर्मा, संगीता गुप्ता, अर्चना पाल, कु तनु,कु सारीन,संजय पाल,निखिल अग्रवाल,विजय त्यागी आदि उपस्थित रहे।

More Stories
खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने त्योहारों से पहले मिलावट पर प्रहार, 350 किलो संदिग्ध पनीर-मावा नष्ट* *मिठाई की दुकानों से लेकर ऑनलाइन स्टोर तक छापेमारी, काजू कतली, सोन पापड़ी और मिल्क केक के नमूने जांच को भेजे.!
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित की गई परेड,पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा पुलिस कर्मियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ,लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के द्वारा राष्ट्र की एकता के लिए दिए गए योगदान को किया याद,उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस कर्मियों को पुलिस डिस्क और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित.!
हरिद्वार, भीमगोड़ा बैराज से जलस्तर बढ़ने पर टापू पर फंसे 30 से 35 लोगों का SDRF ने संयुक्त अभियान चलाकर किया सकुशल रेस्क्यू.!