October 23, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

भोजन प्रतियोगिता में पूर्णा गांव भोजन माता रही प्रथम

देवाल (चमोली)। संकुल संसाधन केंद्र देवाल में पीएम पोषण पाक कला प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें कन्या जूनियर हाईस्कूल पूर्णा की भोजन माता मन्जू देवी ने सबसे अच्छा भोजन बना कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं राप्रावि खेला की मधु देवी द्वितीय और राप्रावि ल्वाणी की कौशल्या देवी तृतीय स्थान पर रही। भोजन प्रतियोगिता में 10 भोजन माताओ ने भाग लिया। इस मौक पर डीईओ अनंयनाथ, खाद्य निरीक्षक मनोहर फर्स्वाण, अभिषेक, कृष्ण मोहन, शिक्षक संघ के अध्यक्ष रमेश जोशी आदि मौजूद थे।

You may have missed

Share