गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में गुरूवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती धूम धाम से मनायी गई। वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने जिले के विभिन्न स्थानों पर सांय को शोभा यात्रा निकाल कर विभिन्न प्रकार के करतब भी दिखाये।
चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर समेत जोशीमठ, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग आदि स्थानों पर वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने महर्षि वाल्मीकि जयंती मनायी। इस मौके पर नगर क्षेत्र में शोभा यात्रा भी निकाली गई। गोपेश्वर में सांय काल को निकाली गई शोभा यात्रा पूराने पैट्रोल पंप से होते हुए वाल्मीकि मंदिर तक पहुंची। वहीं दूसरी ओर जोशीमठ नगर क्षेत्र में भी शोभा यात्रा निकाली गई जो नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वाल्मीकि मंदिर पहुंची। जहां पर रात्रि भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस बीच नगर के मुख्य चौराहों और तिराहों पर करतब भी दिखाये गये। जिसमें युद्ध कौशल आकर्षण को केंद्र रहा। इस शोभायात्रा में कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल कुमार, वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष किशन कुमार, बबलू कुमार, चमन लाल, बिशनलाल आदि मौजूद थे।

More Stories
एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे ने ली मासिक अपराध बैठक, लेट लतीफी करने वाले पुलिस कर्मचारियों को लगाई लताड़, एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियो को किया सम्मानित.!
म्यूल अकाउंट के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
4 साल से फरार 50 हजार रु० के इनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार