उत्तराखंड का अंकिता हत्याकांड में पुलकित आर्य को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका……
देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने आज पुलकित आर्य की याचिका को खारिज करते हुए मुकदमा जल्द खत्म करने की बात कही।
आरोपी ने अपनी याचिका में यह मांग की थी कि हत्याकांड का मामला कोटद्वार की कोर्ट से किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।
3 अगस्त यानि आज चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में हुई सुनवाई के दौरान पुलकित ने मामले को कोटद्वार की कोर्ट से अन्य किसी जगह स्थानांतरित करने की मांग की थी। लेकिन अदालत ने इस याचिका को खारिज करते हुए कहा कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए इस मामले का मुकदमा जल्द खत्म होना चाहिए। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने कहा कि ये अपराध बेहद गंभीर है। मामले की सुनवाई जल्द पूरी होनी चाहिए।


More Stories
भारत विकास परिषद की मां चूड़ामणि शाखा भगवानपुर द्वारा बी डी इंटर कॉलेज में बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर का किया आयोजन, समागम मे मौजूद सभी छात्राओं को युवा अवस्था मे होने वाली बीमारियों को लेकर किया गया जागरूक.!
राज्यमंत्री प्रताप पंवार ने किया जिला चिकित्सालय का ओचक निरिक्षण,मरीज़ो से बात कर मिलने वाली सुविधाओं का लिया जायज़ा, अस्पताल की साफ सफाई देख चिकित्सा अधीक्षक को दीं शाबाशी,
सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, समाज में भ्रम और विभाजन पैदा करने का प्रयास कर रही कांग्रेस – गणेश जोशी