उत्तराखंड में आज सीएम धामी ने ली बैठक, अधिकारियो से ली केदारघाटी में चल रहें राहत, बचाव कार्यों की पूरी जानकारी……
देहरादून: आज प्रातः काल शासकीय आवास से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअली जिलाधिकारी (रुद्रप्रयाग) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (रुद्रप्रयाग) से बात कर आपदा संबंधित राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 31 जुलाई 2024 की रात्रि को श्री केदारनाथ धाम यात्रा पैदल मार्ग अतिवृष्टि के चलते हुए भूस्खलन के कारण पैदल मार्ग काफी स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ है। लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। काफी लोगों का बारिश के चलते व नेटवर्क न रहने के कारण उनके परिजनो से सम्पर्क नहीं हो पा रहा था, इनमें से रेस्क्यू के उपरान्त काफी लोगों का उनके परिजनो से सम्पर्क हो गया है और अधिकांश लोग अपने घर सकुशल पहुंच भी गए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कतिपय माध्यमों से ऐसी भी सूचनाएं चल रही हैं “कि इस पूरे घटनाक्रम में बड़ी संख्या लोग लापता हैं”। उन्होंने कहा कि जितने भी लोगों की सूचना पुलिस के पास है, लगभग सभी अपने घरों को पहुंच गए हैं। किसी भी तरह से अगर कोई भ्रामक सूचनाएं फैलाता है तो उस पर विश्वास न करें। अगर आपका परिजनो से सम्पर्क नहीं हो रहा है तो पुलिस से जरूर सम्पर्क करें।

जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन रुद्रप्रयाग में आपके सहयोग के लिए है। परिवार जनों से सम्पर्क न हो पाने का कारण यह है कि मौसम खराब होने व नेटवर्क की समस्या के चलते यह समस्या बनी हुई है। किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना से बचें।
जिला पुलिस व जिला प्रशासन के स्तर से जारी हेल्पलाइन नम्बर का विवरण-
01364-233727, 2331077, 297878, 297879, 233387, 7579257572, 8958757335, 8078687829, 7579104738


More Stories
भारत विकास परिषद की मां चूड़ामणि शाखा भगवानपुर द्वारा बी डी इंटर कॉलेज में बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर का किया आयोजन, समागम मे मौजूद सभी छात्राओं को युवा अवस्था मे होने वाली बीमारियों को लेकर किया गया जागरूक.!
राज्यमंत्री प्रताप पंवार ने किया जिला चिकित्सालय का ओचक निरिक्षण,मरीज़ो से बात कर मिलने वाली सुविधाओं का लिया जायज़ा, अस्पताल की साफ सफाई देख चिकित्सा अधीक्षक को दीं शाबाशी,
सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, समाज में भ्रम और विभाजन पैदा करने का प्रयास कर रही कांग्रेस – गणेश जोशी