पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक की क्षेत्र पंचायत की बैठक बुधवार को आहुत की गई थी, लेकिन बैठक में जिलास्तरीय अधिकारियों के न पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों ने रोष व्यक्त करते हुए बैठक को स्थगित करने की मांग की और आगामी चार अक्टूबर को फिर से बैठक आहुत करने का प्रस्ताव रखा गया।
बुधवार को पोखरी क्षेत्र पंचायत की बैठक आहुत की गई थी। क्षेत्र के सभी पंचायत प्रतिनिधि बैठक में शामिल और अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पहुंचे थे लेकिन जिला स्तरीय अधिकारियों के बैठक में न आने के कारण पंचायत प्रतिनिधियों ने रोष प्रकट किया। ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी और प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक के विकास कार्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक है जिसमें पंचायत प्रतिनिधि अपने क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा करते है लेकिन जिला स्तरीय अधिकारियों का बैठक में न पहुंचना खेदजनक है। उन्होंने कहा कि चार अक्टूबर को फिर से बैठक आहुत की गई है यदि इस दिन में जिला स्तरीय अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचते है तो पंचायत प्रतिनिधियों को आंदोलन करना पड़ेगा। बैठक में शामिल होने के लिए ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी, ज्येष्ठ प्रमुख पूरण सिंह, कनिष्ठ प्रमुख जयपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य अनूप रोतियाल, उप जिलाधिकारी कमलेश मेहता, खंड विकास अधिकारी राजेंद्र बिष्ट, एडीओ पंचायत संजय कुमार शान्डिल्य, खाद्य निरीक्षक जयकृत बिष्ट, खंड कृषि अधिकारी हरिश टम्टा आदि पहुंचे थे।

More Stories
विशाल ठाकुर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का पूर्ण रूप से मनोनीत किया प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड के कार्यकर्ताओ मे दौड़ी ख़ुशी की लहर,आने वाले चुनाव मे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी हमारी पार्टी – विशाल ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष !
मुज़फ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध नशे की जड़ पर किया बड़ा प्रहार, भारी मात्रा मे अवैध नशीली दवाईयों के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी स्कूली छात्रों और मजदूरों को बना रहे थे नशे का आदी.!
भोले की बारात का हिस्सा बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,टपकेश्वर महादेव भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कि कामना.!