-लोनिवि थराली ने 16 दिनों के अथक प्रयास से ग्रामीणों को दी राहत
देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के लोहाजंग-वाण मोटर मार्ग के छाजडी में वॉश आउड मोटर मार्ग पर लोनिवि की ओर से बैली ब्रिज बना दिया है जिस पर बुधवार से छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। विभाग के अनुसार दो दिन बाद बड़े वाहनों के लिए ब्रिज को खोल दिया जाएगा। बैली ब्रिज बनने और वाहनों की आवाजाही शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
गौरतलब है कि बीते 23 अगस्त की रात मे छाचड़ी गदेरे मे बादल फटने से थराली-देवाल-लोहजंग-वाण मोटर मार्ग छाजडी गदेरे में बना काजवे और सड़क पूरी तरह वॉश आउट हो गया था। जिससे यहां से आवाजाही मुश्किल हो गई थी। ऐसे में क्षेत्र के कुलिंग, वाण के साथ ही अन्य गांवों तक वाहन नहीं पहुंच पा रहे थे। यहां तक की बेदनी बुग्याल और लाटू देवता मंदिर दर्शन के लिए भी पर्यटकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसी स्थिति में लोनिवि थराली की ओर से यहां पर बैली ब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया। विभाग के अथक प्रयास के बाद 16 दिनों में बैली ब्रिज बन कर तैयार कर दिया गया। 1.40 लाख से तैयार इस बैली ब्रिज पर बुधवार से छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। वाहनों की आवाजाही शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
इधर लोनिवि के सहायक अभियंता जगदीश टम्टा ने कहा कि अभी पुल पर कुछ काम और बचा है। दो दिन के अन्तर्गत पुल को बड़े वाहनों के लिए भी शुरू कर दिया जाएगा।

More Stories
खुर्रम भाई के खेल निराले, सहारनपुर मे बेचता है फल फ़्रूट और देहरादून मे बेचता है अवैध स्मैक,
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।