
देहरादून- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएनवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने मा. मुख्यमंत्री द्वारा जून 2024 को दिए गए निर्देशों की अनुपालना कराने हेतु मुख्य सचिव आनंद बर्धन से मुलाकात कर आईएसबीटी निर्माण में सरकार द्वारा अधिग्रहित की गई संत निरंकारी मिशन की माजरा राजस्व ग्राम स्थित लगभग साढ़े चार बीघा भूमि के बदले अन्यत्र भूमि प्रदान किए जाने के मामले में कार्यवाही की मांग की, जिसमें बर्धन ने सचिव राजस्व व आवास को कार्रवाई के निर्देश दिए | पूर्व में उक्त मामले में मा. मुख्यमंत्री द्वारा प्रमुख सचिव, राजस्व को कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे तथा इस क्रम में राजस्व विभाग द्वारा परिवहन विभाग को पत्र प्रेषित किया गया तथा उसके उपरांत परिवहन विभाग द्वारा आवास व उत्तराखंड परिवहन निगम को पत्र प्रेषित किया गया यानी कार्रवाई होना तो दूर, पत्रावली एक पटल से दूसरे पटल तक घूमती रही | इसके साथ-साथ विकासनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ढकरानी स्थित महिला आईटीआई भवन जोकि लगभग 9 साल से खंडहर बनने की ओर अग्रसर है, को शीघ्र संचालित कराने की भी मांग की गई, जिसमें मुख्य सचिव ने सचिव, कौशल विकास को पूरे प्रकरण की अध्यतन स्थिति एवं कार्यवाही से संबंधित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए | उक्त आईटीआई संचालित कराने के मामले में मोर्चा द्वारा दिसंबर 2024 को मुख्य सचिव एवं सचिव, कौशल विकास से शीघ्र कोर्सेज संचालित करने की मांग की गई थी, लेकिन कोई पुख्ता कार्रवाई नहीं हो पाई थी | मोर्चा को भरोसा है कि शीघ्र ही दोनों मामलों में कार्रवाई होगी |

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी हल्द्वानी में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, *लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं सांस्कृतिक आयोजन: मुख्यमंत्री