
विम्मी ठाकुरी ठाकुर (राष्ट्रीय दिया समाचार) जयपुर
राजस्थान के मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 6 संभागों में 22-23 जनवरी को बादल छाने का साथ बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि 24-25 जनवरी से फिर मौसम शुष्क होने लगेगा। मंगलवार (20 जनवरी 2026) सुबह जयपुर, भिवाड़ी, बीकानेर और कोटा में कहीं-कहीं पर मध्यम से घना कोहरा दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान बाड़मेर में 28.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पाली में 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में हल्की बूंदाबांदी हुई, हालांकि शेष राज्य में मौसम शुष्क रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र (IMD), जयपुर की दैनिक रिपोर्ट (21 जनवरी 2026) के मुताबिक, राज्य में 22 से 24 जनवरी के दौरान एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने होने जा रहा है। इस दौरान मावठ होने की प्रबल संभावना जताई गई है। इसके बाद 24-25 जनवरी को अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने तथा कहीं-कहीं घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है। एक और पश्चिमी विक्षोभ 26 से 28 जनवरी के दौरान प्रभावी होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र (IMD), जयपुर के मुताबिक, 22 जनवरी को जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।
23 जनवरी को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में भी मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने के आसार

More Stories
देहरादून की रायपुर पुलिस ने चोरी की दो घटनाओ का किया खुलासा, चोरी को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की गई ज्वेलरी की बरामद, पकडे गए आरोपी घरो मे पेंट पुताई की आड़ मे देते थे चोरी की घटनाओ को अंजाम !
नैनीताल की काठगोदाम पुलिस ने नशे की जड़ पर किया कड़ा प्रहार, पुलिस ने भारी मात्रा मे अवैध के साथ दिलशाद को किया गिरफ्तार,अवैध स्मैक की मंडी बन चुके बरेली से लाकर टम्पू चलाने की आड़ मे करता था अवैध स्मैक की सप्लाई ,आरोपी से पकड़ी गई अवैध स्मैक की कीमत है करीब 17 लाख, नैनीताल पुलिस ने अब तक करीब सवा चार करोड़ रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद,
एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे की कुशल रणनीति का मिला सकारात्मक परिणाम, लक्ष्मण झूला पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गिरफ्तार,बांग्लादेशी सनीउर रहमान सत्यसाधू बन कर कर रहा था तीर्थ नगरी ने निवास !