September 5, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

प्रेमनगर क्षेत्र मे हुई मारपीट की घटना का संज्ञान लेकर पुलिस स्वयं बनी वादी, दोनों ही पक्षों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर घटना में शामिल 2 महिलाओं सहित 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

देहरादून

सोशल मीडिया मे वायरल एक वीडियो, जिसमे प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत केहरी गॉव में कुछ लोगो द्वारा सार्वजनिक स्थान पर आपस मे झगड़ा व मारपीट करते हुए हुड़दंग किया जा रहा था, वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल हुड़दंग कर रहे व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिस पर प्रेमनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल व उसके आसपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चेक किया गया, साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तो ज्ञात हुआ कि दिनांक 03/09/2026 की रात्रि समय करीब 10.30 बजे केहरी गांव फ्लाई ओवर के नीचे फालूदा ठेली के पास कार सवार एक व्यक्ति रितिक निवासी केहरी गांव प्रेमनगर का 01 अन्य व्यक्ति सुमित कुमार व उसके एक अन्य साथी के साथ किसी बात को लेकर पहले आपस में बोलचाल तथा फिर हाथापाई हो गई, जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों द्वारा समझाने पर दोनों पक्ष मौके से चले गए तथा 10 से 15 मिनट के बाद केहरी गांव स्थित एक हार्डवेयर की दुकान के सामने उनके मध्य दोबारा झगड़ा हो गया तथा दोनों पक्षो से आयी महिलाओं व अन्य व्यक्तियों द्वारा एक दूसरे पर लाठी डंडे व पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमे दोनो पक्षो के लोगो को चोटें आई तथा दोनों ही पक्ष अपने उपचार के लिए अस्पताल चले गए, पर उक्त घटना के सम्बन्ध मे किसी भी पक्ष द्वारा कोतवाली प्रेमनगर पर कोई सूचना नही दी गई। आसपास के लोगों से पूछताछ में दोनों ही पक्षों के मध्य पूर्व से किसी बात को लेकर विवाद होना संज्ञान में आया।

चॅूकि उक्त दोनो पक्षों के मध्य पूर्व से ही पारिवारकि प्रकरण के चलते विवाद चल रहा था, तथा दोनों ही पक्ष दोबारा इस प्रकार की घटना को अंजाम देते हुए शांति व्यवस्था को प्रभावित कर सकते थे, जिस पर पुलिस द्वारा खुद वादी बनकर उक्त घटना के संबंध में उ०नि० प्रधुमन सिह नेगी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर दोनों पक्षो के विरुद्ध कोतवाली प्रेमनगर पर मु०अ०सं०- 183/2026 धारा 191(2), 115(2), 351, 352 बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा उक्त घटना में प्रकाश प्रकाश मे आयी 02 महिलाओं सहित 04 व्यक्तियों को गिरफतार किया गया।

उक्त घटना में प्रकाश में आये 02 अभियुक्तों नवीन कुमार पुत्र स्व० रामस्वरूप निवासी केहरी गॉव प्रेमनगर देहरादून का उपचार दून अस्पताल व रितिक पुत्र स्व० भगवान सिंह निवासी केहरी गॉव, प्रेमनगर, देहरादून का उपचार ग्राफ़िक एरा अस्पताल मे चल है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

1- सुशील कुमार पुत्र स्व० रामस्वरूप निवासी केहरी गॉव, थाना प्रेमनगर, जनपद देहरादून, उम्र- 53 वर्ष
2- सुमित कुमार पुत्र सुशील कुमार निवासी केहरी गॉव, थाना प्रेमनगर, जनपद देहरादून, उम्र- 31 वर्ष
3- श्रीमती सुमन पत्नी गुलाब सिंह निवासी केहरी गॉव, थाना प्रेमनगर, जनपद देहरादून, उम्र- 44
4- श्रीमती सुषमा पत्नी स्व0 भगवान सिह निवासी केहरी गॉव, थाना प्रेमनगर, जनपद देहरादून, उम्र- 50 वर्ष

You may have missed

Share