देहरादून
दिनांक: 27-02-26 से 01-03-26 तक जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में आयोजित 24 वें योनिक्स सनराइज उत्तराखण्ड स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2025-26 में प्रतिभाग कर जनपद देहरादून में नियुक्त उ0नि0 पुलिस दूरसंचार महेश काण्डपाल द्वारा स्वर्णिम प्रदर्शन करते हुए 35 प्लस आयु वर्ग की डबल्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक तथा 50 प्लस आयु वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया।
आज दिनांक: 05-03-26 को पदक विजेता द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून शिष्टाचार भेंट की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रतियोगिता के दौरान स्वर्णिम प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 पुलिस दूरसंचार महेश काण्डपाल की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में होने वाली प्रतियोगिता में भी इसी प्रकार का प्रदर्शन किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाले प्रतिभागी गोवा में आयोजित होने वाली सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति