देहरादून
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ”ड्रग्स फ्री देवभूमि“ के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का निम्नवत हैः-
*1- कोतवाली विकासनगर*
*13.65 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार*
दिनांक 13-07-2026 को कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान चाय बागान रोड उदियाबाग विकासनगर में ऑल्टो कार संख्या-यू0के0-07- बीटी-3409 में सवार व्यक्ति दिलशाद उर्फ शानू को 7.69 ग्राम अवैध स्मैक तथा त्यागी फार्म हाउस के पास विकासनगर से अभियुक्त जावेद को 5.96 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तो के विरूद्व कोतवाली विकासनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गये। गिरफ्तार दोनो अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थो की तस्करी में जेल जा चुके है।
*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
01- दिलशाद उर्फ शानू पुत्र मो0 हनीफ, निवासी रामपुर कला थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र-36 वर्ष
02- जावेद पुत्र स्व0 श्री नवाब, निवासी शंकरपुर रामपुर थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र- 29 वर्ष
*बरामदगी विवरण :-*
1- 07.69 ग्राम अवैध स्मैक (दिलशाद से)
2- 5.96 ग्राम अवैध स्मैक (जावेद से)
3- ऑल्टो कार संख्या-यू0के0-07-बीटी-3409
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त दिलशाद उर्फ शानू*-
1- मु0अ0सं0- 138/2026 धारा -8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली विकासनगर
2- मु0अ0सं0- 203/2026 धारा- 8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली विकासनगर
*2- कोतवाली डोईवाला*
*6.41 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 नशा तस्कर गिरफ्तार*
कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा दिनांक 13.07.2026 को तेलीवाला रोड, डोईवाला पर आकस्मिक संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चैकिंग के दौरान अभियुक्त फरीद पुत्र नसीबुद्दीन को 6.41 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0-208/2026 धारा 8/21, एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त पूर्व मे भी चोरी की घटना में जेल जा चुका है।
*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
फरीद पुत्र नसीबुद्दीन निवासी नियामवाला, कोतवाली डोईवाला, देहरादून, उम्र -24 वर्ष
*बरामदगी विवरण :-*
6.41 ग्राम अवैध स्मैक
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त फरीद :-*
01- मु0अ0सं0-302/24 धारा – 305(।)/331(4)/317(2) बीएनएस
02- मु0अ0सं0-208/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट

More Stories
मसूरी में पहले से लगे क्रॉस बैरियर के पास ही एमडीडीए लगा रहा रेलिंग, जनता के लाखों रूपये के इस्तेमाल पर उठे सवाल स्थानीय लोगों ने बताया सरकारी धन की बर्बादी, प्रस्ताव तैयार करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और निर्माण कार्य रोकने की मांग’’.!
अशोक अग्रवाल फिर बने अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तराखंड के IVF प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल को मिला दिल्ली मे सम्मान, राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में समाज में एकता सामंजस्य और समरसता की आवश्यकता पर दिया गया जोर। !
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मिस उत्तराखण्ड 2026 अंजली असवाल को किया सम्मानित.!