जरा यहाँ विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन……
देहरादून: पंजीकरण के समय यदि संभव हो तो छात्र अपना ईमेल और मोबाइल नंबर दें, ताकि इग्नू की ओर से भेजी जाने वाली महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त हो सकें।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2024 सत्र में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 15 जुलाई तक बढ़ा दी है। शिक्षार्थी विभिन्न ऑनलाइन व ओडीएल कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि छात्र वेबसाइड https://ignouadmission.samarth.edu.in पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश की पुष्टि के बाद योग्य छात्र राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल https://scholarships.gov.in पर भारत सरकार की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पंजीकरण के समय यदि संभव हो तो छात्र अपना ईमेल और मोबाइल नंबर दें, ताकि इग्नू की ओर से भेजी जाने वाली महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त हो सकें। इसके अलावा दोबारा पंजीकरण के लिए छात्र https://onlinerr.ignou.ac.in पर 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।


More Stories
गम्भीर रूप से बीमार वृद्धा के लिये देवदूत बना शाहनवाज़,खून क़ी जरूरत पड़ी तों पहुंच गया जौली ग्रांट अस्पताल, सैंकड़े के करीब पहुंच गया सहनवाज़ के रक्तदान का आंकड़ा.!।
नशा मुक्त देवभूमि-2026 अभियान के तहत एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, अवैध चरस तस्करी में लिप्त 01शातिर तस्कर को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 किलो 222 ग्राम अवैध चरस क़ी बरामद, पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार एवं मोबाइल फोन किया बरामद,बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 04 लाख रुपये.!
देहरादून क़ी रायपुर पुलिस ने कंस मामा सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, प्रॉपर्टी विवाद के चलते ले ली थी अपने भांजे क़ी जान,