उत्तराखंड में अलर्ट के बाद पहाड़ से मैदान तक जमकर हुई बारिश, प्रदेश की 82 सड़कें बंद……
देहरादून: अगले तीन दिन अतिवृष्टि की संभावना बनी हुई है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन एवं चट्टान गिरने की आशंका है। उत्तराखंड के कई हिस्सों में अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद आज पहाड़ से मैदान तक जमकर बारिश हुई।
वहीं, बारिश के चलते बृहस्पतिवार को 82 और बुधवार को 63 मार्ग बंद हो गए थे। लोनिवि के अनुसार इसमें से 97 मार्गों को खोल दिया गया है, बाकी मार्ग को खोलने की कोशिश में टीमें जुटी हैं।
मार्ग बंद हैं उसमें दो राज्य मार्ग, चार मुख्य जिला मार्ग, पांच अन्य जिला मार्ग और शेष ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। लोनिवि मुख्य अभियंता ओम प्रकाश ने बताया कि मार्ग को खोलने के लिए जेसीबी और कर्मियों को तैनात रखा गया है। इसके अलावा जो मार्ग बंद होने की दृष्टि से संवेदनशील हैं, वहां पर यात्रा के लिए अन्य वैकल्पिक मार्ग कौन से है उसकी जानकारी देने के लिए बोर्ड भी लगाए गए हैं।


More Stories
गम्भीर रूप से बीमार वृद्धा के लिये देवदूत बना शाहनवाज़,खून क़ी जरूरत पड़ी तों पहुंच गया जौली ग्रांट अस्पताल, सैंकड़े के करीब पहुंच गया सहनवाज़ के रक्तदान का आंकड़ा.!।
नशा मुक्त देवभूमि-2026 अभियान के तहत एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, अवैध चरस तस्करी में लिप्त 01शातिर तस्कर को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 किलो 222 ग्राम अवैध चरस क़ी बरामद, पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार एवं मोबाइल फोन किया बरामद,बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 04 लाख रुपये.!
देहरादून क़ी रायपुर पुलिस ने कंस मामा सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, प्रॉपर्टी विवाद के चलते ले ली थी अपने भांजे क़ी जान,