
देहरादून विधायक राजपुर खजानदास एवं विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ ने आज राज्य योजना में जनपद देहरादून के विधान सभा क्षेत्र राजपुर एवं रायपुर के अन्तर्गत 1.150 किमी0 देहरादून- रायपुर रोड में सर्वे चौक से सहस्त्रधारा क्रॉसिंग तक दोनों ओर चौड़ीकरण का कार्य का शिलान्यास किया। उक्त कार्य हेतु धनराशि रू0 364.72 लाख स्वीकृत की गई है।
सर्वे चौक से कर्जन चौक तक बांयी ओर एवं चुना भट्टा से क्रॉसिंग तक दोनों ओर जी०एस०बी० / डब्लू०एम०एम० का कार्य,. सर्वे चौक से कर्जन तिराहे तक बांयी ओर, कर्ज़न तिराहे से चूना मट्टा पुल तक दायी ओर के०सी० ड्रेन का कार्य, सर्वे चौक से चूना भट्टा पुल तक दांयी ओर 250 एम0एम0 व्यास एच.डी.पी.ई पाईप के प्रयोग से डक्ट का कार्य एवं अवशेष भाग में 300 एम0एम0 व्यास के हयूम पाईप से डक्ट का कार्य, मार्ग के चौड़ीकरण वाले भाग में 70 एम०एम० डी०बी०एम० का कार्य, मार्ग की पूरी चौड़ाई (overlay) में 30 एम0एम0 बी०सी० का कार्य, डालनवाला थाने में चूना भट्टा पुल तक व चूना भट्टा पुल से सहस्त्रधारा क्रॉसिंग तक डिवाईडर निर्माण,थर्माेप्लास्टिक पेन्ट व रोड स्टड का कार्य, सर्वे आफ इण्डिया की बाउण्ड्रीवाल का कार्य किये जाएगें।

More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!