
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
प्रहलाद नारायण मीणा (IPS), वरिष्ठ पुलिस अधी़क्षक नैनीताल* महोदय द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
आज दिनांक-03-11-2023 को *उ0नि0 दीपा भट्ट, प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल* के नेतृत्व में मय टीम के द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र के स्पा सेन्टरों मे दबिशे व चैकिंग के दौरान निम्न कार्यवाही की गई।
*1- अरमान पुत्र रईस मियां* रेलवे तिराहा काठगोदाम नैनीताल टूरिस्ट होम गेस्ट हाउस, *2- हिमांशु पुत्र प्रेमराम* निवासी अलंकार होटल केमू स्टेशन हल्द्वानी में चैकिंग की गयी तो उपरोक्त गेस्ट हाउस/होटल में अपूर्ण प्रविष्टि पायी गई कर्मचारियों द्वारा पहचान पत्र एवं सत्यापन सम्बन्धी विवरण प्रस्तुत नहीं किए गए तथा एन्ट्री ग्राहक रजिस्टर में डिटेल कोड अंकित नही की गयी।
जिस कारण उपरोक्त गेस्ट हाउस/होटल में अनियमितता पाये जाने पर *5000-5000 रुपये के 02 नगद* चालान किये गये।
पुलिस टीम द्वारा *कुल 05 स्पा व 13 होटलों होटलों* की चैकिंग की गयी नैनीताल जिले में संचालित *13 स्पा सैंन्टरों का संचालन बन्द* कराये जाने हेतु श्रीमान जिलाधिकारी नैनीताल महोदय के समक्ष रिर्पोट प्रेषित की गयी


More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!