
एसएसपी श्वेता चौबे द्वारा दिनांक 23.04.2026 को आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में समस्त थाना प्रभारियों को ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही करने व वांछितों की धरपकड़ हेतु दिशा-निर्देश निर्गत किये गये थे।
उक्त निर्देशों के क्रम में कोतवाली चम्बा पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 30/2025 धाराः 61(2)/316(2)/318(4)/338/336(3)/340 बीएनएस व 4/22 अधिनियमित जमा योजनाओं प्रतिबन्ध अधि0 तथा 3/21 बडस एक्ट में जिसमें दिलीप सिंह बोहरा, प्यारे राम व सुरेंद्र सिंह नेगी ने बोहरा *विकास निधि लिमिटेड कंपनी ऋषिकेश में पंजीकृत करायी थी और शुरुआत में यही कंपनी के डायरेक्टर थे, लेकिन बाद में इस कंपनी में नरेश रावत पुत्र श्री सत्य प्रकाश निवासी ऋषिकेश व सूरजमनी सेमवाल निवासी ढालवाला को भी बतौर डायरेक्टर जोड़ा गया जिनके द्वारा मिनिस्ट्री ऑफ़ कॉरपोरेट अफेयर्स से बिना अनुमति के चम्बा में अपनी नई ब्रांच खोलकर वहाँ के लोगों से क़रीब ढाई करोड़ रुपया सावधि के नाम से जमा कर गबन कर लिए गए।* उक्त संबंध में इनके द्वारा चम्बा में शाखा खोलने की कोई अनुमति संबंधित विभाग से प्राप्त नहीं की गई । जिस कारण विवेचना में उक्त शाखा पूर्ण रूप से अवैध पाई गई ।
मुकदमे की विवेचना में यथाशीघ्र कारवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा कोतवाली चम्बा के प्रभारी निरीक्षक विपिन बहुगुणा के नेतृत्व में टीम गठन कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए कार्य योजना बनाई गई। जिसके फलस्वरूपआज दिनाँक 25/04/2026 को कोतवाली चंबा पुलिस टीम द्वारा कड़ी लगन एवं मेहनत से मुकदमा उपरोक्त में दो वांछित अभियुक्त 1. सुरेन्द्र सिहं नेगी पुत्र गौतम सिंह नेगी निवासी पाण्डेय प्लॉट, खैरीखुर्द श्यामपुर ऋषिकेश जनपद देहरादून को श्मयामपुर जनपद हरिद्वार क्षेत्र से तथा 2. नरेश रावत पुत्र सत्ये प्रकाश रावत निवासी 266 शान्तिनगर बनखण्डी ऋषिकेश जनपद देहरादून को ऋषिकेश जनपद देहरादून क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गणों को बाद आवश्यक कार्यवाही के मा0न्यायालय पेश किया जा रहा है । अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल व ऋषिकेश में भी अभियोग पंजीकृत है
नाम पता अभियुक्त गण
1. सुरेन्द्र सिहं नेगी पुत्र गौतम सिंह नेगी निवासी पाण्डेय प्लॉट, खैरीखुर्द श्यामपुर ऋषिकेश जनपद देहरादून ।
2. नरेश रावत पुत्र सत्ये प्रकाश रावत निवासी 266 शान्तिनगर बनखण्डी ऋषिकेश जनपद देहरादून।
आपराधिक इतिहास अभि0
1-मुoअo सo -55/25 u/s 318(4),316(2)351(3)BNS &4/22 BUDS act ps Rishikesh DDN
2-मुoअo सo -228/24 u/s 318(4),316(2)351(3)BNS & 3/21 BUDS act ps Kotdwar Pauri
पुलिस टीम
1 उ0नि0 मनोज मंमगाई
1. अ0उ0नि0 धीरेन्द्र नेगी
2. हे0कानि0 सूर्यप्रताप सिंह
3. कानि0 भूपेन्द्र सिंह

More Stories
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, देर रात्रि में घूम रहे 1 हज़ार से अधिक व्यक्तियों से की पूछताछ, 14 संदिग्धों को हिरासत में लेकर लाया गया थाने
विकासनगर में अवैध व्यवसायिक निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, यमुना विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृति निर्माण सील, अभियान आगे भी रहेगा जारी
पिता की पुलिस वर्दी व पी-कैप का खुमारी दून पुलिस ने एक झटके में उतारी, वाहन में वर्दी व पी कैप रखकर नशे की हालत में वाहन चलाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार