
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
राजधानी मे कुकुरमुत्ते की तरह से खुले नशा मुक्ति केंद्र अपनी गैरकानूनी हरकतों के चलते चर्चाओ मे रहते है सेंटर संचालक मरीज़ो से नशा छुड़ाने के नामपर मरीज़ो के साथ मारपीट करने से बाज़ नहीं आते जिसके चलते कभी कभी नशे का आदी मरीज़ अपनी जान तक से हाथ खो बैठता है ताज़ा मामला राजधानी के रायपुर क्षेत्र से सामने आया है
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक देर रात कोरोनेशन जिला अस्पताल से एक व्यक्ति को मृत अवस्था में लाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। जांच के दौरान मृतक की पहचान परविंदर सिंह (38 वर्ष) निवासी दुर्गा नगर, नसीरपुर, अंबाला (हरियाणा) के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि परिजनों ने कुछ दिन पहले ही उसे नशा मुक्ति के लिए देहरादून के एक निजी डी-एडिक्शन सेंटर में भर्ती कराया था। बताया जा रहा है कि घटना की रात अचानक युवक की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद केंद्र के कर्मचारियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां उपचार से पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ ही उनकी मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई भी पूरी की। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली, स्टाफ की भूमिका और उपचार प्रक्रिया की गहन जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न