राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार
जाम हाथ में था, स्टेयरिंग भी संभाल ली…लेकिन पौड़ी पुलिस ने लापरवाही की रफ्तार निकाल दी!कोटद्वार पुलिस ने शराब पीकर स्टेयरिंग थामने वालों पर चला कानून का डंडा चलाते हुए …05 वाहन सीज, 82 चालकों पर कार्रवाई, DL निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दीं है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 08.05.2026 को जनपद के समस्त कोतवाली एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 05 वाहन चालकों (पौड़ी-01 कोटद्वार-04) के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए उनके वाहन सीज किए गए। साथ ही संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।
इसके अतिरिक्त जनपदभर में चलाए गए विशेष अभियान के तहत रैश ड्राइविंग, ओवर स्पीड, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन चलाना एवं ओवरलोडिंग जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहन चालकों (यातायात कोटद्वार-05,कोटद्वार-05,श्रीनगर -03,लक्ष्मणझूला-02 चालक शामिल रहे। के विरुद्ध विशेष कार्यवाही की गई। वहीं जनपदभर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 82 वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही की गई।


More Stories
जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक,नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयनःडीएम,छात्र-छात्राओं से संवाद कर डीएम ने कहाः जागरूकता और सामूहिक प्रयास से रोकना होगा नशे का प्रसार.!
नगर पालिका निर्वाचन (किच्छा एवं सिरौलीकलां) ऊधमसिंहनगर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के चलते निर्विघ्न हुआ संपन्न एसएसपी अजय गणपति ने दल बल सहित किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल और pac रही तैनात.!
नीट यूजी 2025 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश के प्रकरण में 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,45 लाख रुपयों मे बना कर दिया था पूर्व सवतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र.!