
एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर पुलिस ने वाहनों में काली फिल्म, अवैध नीली बत्ती और गलत नंबर प्लेट लगाकर रौब झाड़ने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की है अभियान के दौरान वाहनों में अवैध काली फिल्म, नियम विरुद्ध नीली बत्ती, फर्जी नंबर प्लेट तथा पुलिस/सरकारी विभागों के नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई आपको बता दे की महेश चन्द्रा निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त हेतु भवाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक वाहन में लगे काले शीशों (ब्लैक फिल्म) को मौके पर ही उतरवाया गया तथा संबंधित के विरुद्ध एमवी एक्ट कार्यवाही की गई। भूपेश पाण्डे निरीक्षक यातायात हल्द्वानी द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र गंज यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने एवं यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चेकिंग के दौरान वाहन संख्या MP09BF 4149 की नंबर प्लेट इस प्रकार बनाई गई थी कि दूर से देखने पर “यादव” लिखा हुआ प्रतीत हो रहा था, जो मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। पुलिस द्वारा उक्त वाहन चालक के विरुद्ध नियमानुसार एमवी एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की गई। हाल ही में कोतवाली लालकुआं पुलिस द्वारा रात्रि चेकिंग के दौरान दिल्ली नंबर की एक संदिग्ध कार को सीज किया गया, जिस पर अवैध नीली बत्ती लगी हुई थी तथा वाहन पर “Delhi Police” लिखा गया था।

*नैनीताल पुलिस का स्पष्ट संदेश —*
कानून सबके लिए समान है। फर्जी रौब, अवैध हूटर/नीली बत्ती, काली फिल्म एवं नियम विरुद्ध संशोधित वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

More Stories
चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्राएं सदियों से रही हैं आस्था, समरसता और सहअस्तित्व का प्रतीक, हेमकुंट साहिब के प्रथम ग्रंथी रहे थे चमोली के भ्यूंडार गांव निवासी नंदा सिंह
देहरादून की रायपुर पुलिस ने दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों को कब्ज़े से चोरी की गई करीब 7 लाख रुपयों के चोरी किये जेवरत किये बरामद,उत्तरप्रदेश मे नाज़िबाबाद के रहने वाले है पकडे गये दोनों आरोपी.!
देहरादून की सेलाकुई पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से बड़ी मात्रा मे अवैध चरस की बरामद, पकड़ा गया आरोपी मजदूरों और छात्रों को नशा बेचकर कमा रहा था बड़ा मुनाफा.!