
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
आज क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती निहारिका सेमवाल द्वारा आज टीसीजी स्कूल, कोटद्वार में तथा यातायात श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा Shemford futuristic school srinagar में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम शिविर में जाकर स्कूल के छात्र छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियों साझा की गई जिसमें छात्र-छात्राओं को “कानून की पाठशाला” के अंतर्गत जीवनोपयोगी जानकारियाँ प्रदान करने के साथ ही कानून का सम्मान करने तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने को प्रेरित किया गया।
📚 *छात्र-छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण सीखः-*
• छात्रों को साइबर क्राइम, धोखाधड़ी एवं ऑनलाइन ठगी जैसे अपराधों से बचने हेतु सावधानियाँ बताई गईं।
• नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और नशे से सदैव दूर रहने की सलाह दी गई।
• यातायात नियमों की जानकारी देकर सड़क सुरक्षा का महत्व समझाया गया।
• विशेष रूप से छात्रों को बताया गया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना कानूनन अपराध है तथा यह स्वयं और दूसरों दोनों के लिए खतरनाक है।


More Stories
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, फौजी वर्दी, फर्जी आर्मी ID और AI से बनी मॉर्फ्ड फोटो… इंस्टाग्राम पर खुद को ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बताने वाले युवक को SOG नैनीताल ने किया गिरफ्तार. !
हरिद्वार के अरकान को अवैध तमंचा रखने का शौक पड़ा भारी,सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो देख मंगलौर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल.!
शिकायत मिलते ही डीएम का कडा एक्शन, बिना पंजीकरण चल रहा नशामुक्ति केंद्र सीज करने के आदेश,नशामुक्ति केंद्रों पर डिजिटल पहरा, बनेगा ऑनलाइन डैसबोर्ड-एक क्लिक पर होगी केंद्रीकृत निगरानी,. ड्रग्स के खिलाफ चौकसीः मेडिकल स्टोर, कॉलेजों और संदिग्ध इलाकों पर प्रशासन की पैनी नजर,75 बेड के राजकीय नशामुक्ति केंद्र के लिए प्रथम किस्त 132 लाख अवमुक्त.!