
राजेन्द्र शिवाली(राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। पीस कमेटी की बैठक में सभी गणमान्य व्यक्तियों से रमजान पर्व के दौरान शांति व्यवस्था एवं सौहार्द बनाये रखने की अपील की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में आगामी रमजान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरुओं व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक करने के निर्देश पर आज अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलोनी द्वारा कोतवाली कोटद्वार में कोटद्वार क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरुओं व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक आयोजित की गई। सर्वप्रथम बैठक में उपस्थित सभी मुस्लिम संप्रदाय के लोगों को रमजान माह की शुभ कामनाएं देते हुए रमजान पर्व को हर्षोल्लास, शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाए जाने की अपील की गई। साथ ही एक दूसरे को परस्पर सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर रमजान पर्व के दौरान क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था से सम्बन्धित महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श भी किया गया।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण, सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण : मुख्यमंत्री
प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत जामुनवाला में जंगल के अन्दर कूडे के ढेर के पास मिला महिला का, हत्या की आशंका के मद्देनजर जांच में जुटी पुलिस
एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर यातायात नियमो के प्रति जागरूकता हेतु पुलिस ने चलाया अभियान, स्कूली छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों को यातायात के नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट की उपयोगिता के संबंध में किया जागरूक